Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

11/2/2019 9:37:33 PM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

भूपिंद्र सिंह हुड्डा होंगे कांग्रेस विधायक दल के नेता, सोनिया गांधी ने लगाई नाम पर मुहर(VIDEO)
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं सांसद कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में हुई हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में हुई थी जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके विधायक दल के नेता का चुनाव का निर्णय कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी...
 

पंचकूला में हुए दंगों का मामला: हनीप्रीत सहित सभी आरोपियों से हटाई गई देशद्रोह की धारा
पंचकूला हिंसा मामले में राम रहीम की राजधार हनीप्रीत को बड़ी राहत मिली है। पंचकूला कोर्ट ने हनीप्रीत समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय कर दिये हैं, लेकिन इन सभी आरोपियों से देशद्रोह की धारा को हटा दिया गया है। अब इन आरोपियों पर IPC की धारा 216, 145, 150, 151, 152, 153 और 120बी के तहत आरोप तय किये गए हैं...
 

जेजेपी ने छह कार्यकर्ताओं को किया निष्कासित, चुनाव में पार्टी के खिलाफ किया था काम
जननायक जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए 6 लोगों को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ केसी बांगड़ ने बताया कि इन लोगों ने चुनाव के दौरान पार्टी हित के खिलाफ काम किया।
 

कांग्रेसी नेता प्रेम सचदेवा पर तेजधार हथियार से हमला, निजी अस्पताल में भर्ती
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कांग्रेसी नेता प्रेम सचदेवा के ऊपर तहसील कैंप में हमला किया गया। हमलावर का नाम गुरु बच्चन सिंह बताया जा रहा है। यह वारदात लोधी पार्क के पास गुरुद्वारे के नजदीक हुई है। तेजधार हथियार से कांग्रेस नेता सचदेवा पर हमला किया गया है।
 

प्रदूषण को लेकर गंभीर हुए सीएम खट्टर, केंद्रीय मंत्री को पत्र लिख बैठक बुलाने का किया आग्रह
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने प्रदूषण की समस्या के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र लिखकर जल्द से जल्द और जहां तक संभव हो कल ही दिल्ली, उतर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब राज्य के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने का आग्रह किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के साथ दूरभाष पर बातचीत कर उनसे यह बैठक बुलाने का अनुरोध किया।
 

हरियाणा में पिछले साल के मुकाबले 34 फीसदी कम जलाई गई पराली : डिप्टी सीएम दुष्यंत
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच पराली को लेकर बैठक हुई। बैठक के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पराली को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बारे हमने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जाबेडकर को पत्र लिखा है।
 

दिल्ली से भी जहरीली हुई फतेहाबाद की हवा, 884 पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स
हरियाणा के फतेहाबाद की हवा दिल्ली से भी खतरनाक हो गई है। फतेहाबाद में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 884 पहुंच गया। इस खतरनाक स्थिति में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बता दें कि प्रदेश में सब से ज्यादा फतेहाबाद में पराली जालाई जा रही है। सरकार और फतेहाबाद जिला प्रशासन के दावे सभी फेल हो गए हैं।
 

हरियाणा की 19 जेलों में मनाया जाएगा गुरुनानक देव जी का 550 वां प्रकाशोत्सव
अब हरियाणा की जेलों में बंद बंदी भी गुरुनानक देव जी की जीवनी के बारे में जान पाएंगे और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सुधार पाएंगे। बता दें कि इस बार हरियाणा की 19 जेलों में भी इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। 
 

सोमवार से फिर शुरु होंगे चालान के काम, वाहन चालक कर लें अपने कागज तैयार
हरियाणा में ट्रैफिक विभाग की तरफ से एक बार फिर चालान को लेकर सोमवार से प्रक्रिया शुरु करने की तैयारी है। अब वाहन चालकों को अपने कागज तैयार रखने होंगे। बता दें कि बीते दिनों नये यातायात नियमों के तहत चालान काटने शुरु किये गए थे जिसके बाद चुनावी माहौल में चालान...
 

सोनीपत जेल में सेंध लगाने की नाकाम कोशिश, बरामद हुआ मोबाइल और आरी कटर(VIDEO)
सोनीपत जेल में मोबाइल फोन और आरी ब्लेड के दो टुकड़े मिलने से एक बार फिर सनसनी फैल गई है। इस संबंध में सूचना मिलने के बाद सोनीपत सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Edited By

vinod kumar