Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

1/8/2020 8:08:18 PM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

धान घोटाले काे लेकर कुमारी शैलजा ने सरकार पर बोला हमला, जानिए क्या कहा
बहुचर्चित धान घोटाले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह तो सरकार ने ही मान है कि घोटाला हुआ है। शैलजा ने कहा कि 40,000 से ज्यादा टन धान मिसिंग है, ऐसे में सवाल उठता है कि धान का क्या हुआ, कहा गया और किसके मिलीभगत से हुआ।
 

डीपी वत्स का विवादित बयान, कहा- पत्थरबाजों का नहीं कोई इलाज, सिर्फ गोली मारो ​​​​​​​
कश्मीर में पत्थरबाजों को लेकर बीजेपी राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजों का कोई इलाज नहीं है, उनको सिर्फ गोली मारी जाए। दरअसल, सांसद डीपी वत्स आज पानीपत पहुंचे...
 

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा, जल्द ही रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक बसें
आज हिसार के पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विश्राम गृह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान जिला के विभिन्न गांवों से आए 700 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं व शिकायतें उपमुंख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
 

खुलासा: ताऊ के लड़के ने ही मांगी थी फिरौती, न देने पर किया नाबालिग का कत्ल ​​​​​​​
जवाहर नगर से 16 वर्षीय बच्चे के किडनैप के मामले में उस समय नया मोड़ आया जब पुलिस द्वारा इस गुत्थी को सुलझाते हुए किडनैपिंग और मर्डर के असली आरोपी का खुलासा किया। दरअसल दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला कुणाल पुत्र योगेश...
 

सपना चौधरी ने पोस्ट किया वीडियो, कहा- इसे कंबल में घुस कर देखना
हरियाणवी कलाकार सपना चाैधरी के ठुमकों पर लाखों युवाओं की धड़कनें रूक जाती हैं। ऐसा हो भी क्यों न.. उनके चाहने वाले यानि उनके फैन ही इतने ज्यादा है। वैसे साल की शुरूआत के साथ सपना चौधरी सुर्खियों में बनी रही। लेकिन सोशल मीडिया पर वे अपने फैन्स को हमेशा खुश रखती हैं। 
 

मिसाल: महिला किसान ने बनाई ऐसी खाद कि खेतों में लहलहा उठी फसल
सिरसा की एक महिला किसान ने कम खर्चे में खेती कर मिसाल पेश की है। महिला किसान मंजू बाला सिरसा के गांव बेगूं की है। मंजू ने अपने खेत में ही जैविक पद्धति की केंचुआ खाद तैयार की और अपनी फसल में उसे प्रयोग किया।
 

...ताे इसलिए की थी पूर्व सेना अधिकारी की हत्या
भाड़ावास रोड स्थित हंसनगर में एयरफोर्स के सेवानिवृत्त वारंट ऑफिसर रोशनलाल की हत्या कर डकैती करने के मामले में सीआईए रेवाड़ी ने एक गैंग के दो महिलाओं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात का मास्टरमाइंड अभी फरार है।
 

गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को हरियाणा पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया, परमीश वर्मा पर चलाई थी गोली
पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर गोली चलाने समेत अन्य कई मामलों में आरोपी गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को हरियाणा पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। हरियाणा पुलिस ने जिस मामले में दिलप्रीत को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
 

लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का निधन, 1984 में 'ऑपरेशन मेघदूत' की थी अगुवाई, पढ़िए
1984 में हुए 'ऑपरेशन मेघदूत' की अगुवाई करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल पीएन हून का निधन हो गया है। सोमवार शाम को 91 वर्ष की उम्र में चंडीगढ़ में पीएन हून का निधन हुआ। पीएन हून के नेतृत्व में भारतीय सेना ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी सियाचिन पर तिरंगा फहराया था।
 

टोल प्लाजा के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे कार सवार(VIDEO)
अंबाला में रोड पर चलती एक गाड़ी आग को गोला बन गई , लेकिन उसमें सवार दो युवकों की जान बाल-बाल बच गई। हादसा अंबाला में टोल प्लाजा के पास हुआ। टोल प्लाजा कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों युवकों की जान बचा ली।

Edited By

vinod kumar