Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

2/12/2019 6:42:09 PM

ब्यूरो: हरियाणा में आज देश के प्रधानमंत्री ने स्वच्छ शक्ति-2019 सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान हरियाणा सीएम खट्टर और महिलाओं की तारीफ की। वहीं दूसरी ओर फरलो पर जेल बाहर आए इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कैथल पहुंच कर कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित किया। चुनावी माहौल में आम आदमी पार्टी भी किसी से पीछे नहीं और अपने रंग बरसाने के लिए 17 फरवरी को गोहाना में खुंट्टा पाड़ करने करने की तैयारी में जुटी है। वहीं बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर हुई वकीलों की हड़ताल का असर हरियाणा में भी पूर्ण रुप से देखने को मिला। लगातार विकास के नाम में रोहतक में तीन बार सासंद बने दीपेंद्र हुड्डा को ताक पर रख कर बीजेपी का लोकसभा चुनाव में निशाना रोहतक सीट पर है। वहीं एमएचएस कर्मी सरकार को नींद से जगाने के लिए सड़कों पर उतरने लगे है और अपनी मांगों को लेकर डटे हुए है। हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर हिसार की अदालत में दायर किए गए मानहानि मामले में सोमवार को 2 गवाहियां हुईं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि हमने कभी भी लोकसभा एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने की बात नहीं कही। हरियाणा के सियासी गलियारों में इन दिनों यह चर्चा जोरों पर है कि क्या हरियाणा विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ ही करवाए जा सकते हैं या फिर विधानसभा के चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। इस बारे में प्रदेश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की भी अलग-अलग राय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में 12 स्वच्छताग्राहियों को किया सम्मानित

नए साल के शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पहले दौरे में मंगलवार को कुरुक्षेत्र में स्वच्छ शक्ति-2019 सम्मेलन में शिरकत किया। जिस दौरान नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के लिए सौगातों की झड़ियां लगा दी। पीएम मोदी ने इस दौरान वीसी के जरिए कुरुक्षेत्र से बटन दबाकर कुरुक्षेत्र के आयुष विश्वविद्यालय, करनाल के कुटेल में मेडिकल यूनिवर्सिटी, पानीपत में वॉर मेमोरियल, रेवाड़ी के मनेठी में एम्स व पंचकूला में आयुष पीजी कॉलेज का शिलान्यास व झज्जर के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का लोकार्पण किया।

पीएम मोदी ने संबोधन में सीएम खट्टर और महिलाओं को सरहाया

पीएम मोदी ने हरियाणा के विकास कार्यों के समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा ने जो भी लक्ष्य हरियाणा प्रदेश के लिए किए थे, वह सब प्रदेश सरकार की विकास की नीति के कारण सब हासिल किए गए है। कहा कि भाजपा ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान हरियाणा की धरती से लॉन्च किया और देखते ही देखते यह अभियान जनआंदोलन के रूप में फैल गया।

चुनाव के चाह में ओपी चौटाला जेल तोड़ने को तौयार

फरलो पर जेल बाहर आए इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कैथल पहुंच कर कार्यकर्ताओं की मीटिंग को संबोधित किया। इस दौरान ओपी चौटाला ने कहा कि आने वाले चुनाव में मै लोगों के बीच में रहूंगा चाहे मुझे जेल तोड़कर ही क्यों न आना पड़े। वहीं साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कहा विकट परिस्थितियां पहली बार पार्टी के सामने नहीं आई है। ऐसी स्थितियों का सामना पार्टी ने पहले भी किया है।

17 फरवरी को गोहाना में होगी ‘खुट्टा पाड़’ रैली

गोहाना की नई सब्जी मंडी में 17 फरवरी को होने वाली खुट्टा पाड़ रैली के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गोहाना पहुंचेंगे। आप पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. ओम नारायण पंडित ने कहा की हरियाणा की जनता बीजेपी से दुखी है। बीजेपी की सरकार ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश की जनता से जो वादे किये उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया।

हरियाणा: वकील हड़ताल का दिखा असर, मांगों के लेकर कर रहे है धरना

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर हरियाणा के सभी बार काउंसिल के मेंबर जिला अदालत में काम बंद रखकर अपना विरोध जता रहे हैं। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी वकिलों ने इसका समर्थन भी किया। गुरुग्राम में भी वकिलों की हड़ताल का असर देखने को मिला। जिसमें गुरुग्राम के करीब 3 हजार से ज्यादा सभी वकिलों ने अपने विरोध जताया। इस हड़ताल में गुरुग्राम सोहना, पटौदी के वकिल भी शामिल थे।

मोदी लहर के बावजूद जीते थे दीपेंद्र हुड्डा, रोहतक पर भाजपा की निगाहें

अब तक हुए रोहतक संसदीय क्षेत्र के 17 चुनावों में 9 में से हुड्डा समर्थक उम्मीदवार ही जीते हैं। निकटवर्ती 3 दशकों में यह सीट हुड्डा परिवार के पास ही रही है। वर्ष 1991 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तत्कालीन उप प्रधानमंत्री देवी लाल को हराकर अपना वर्चस्व दिखाया था। इस जीत के बाद 30 वर्ष पश्चात इनके परिवार के पास पुन: यह सीट आई थी। इससे पूर्व भूपेंद्र सिंह के पिता रणवीर सिंह हुड्डा यहां से सांसद चुने गए थे।

टर्मिनेशन की प्रतियां फूंकी

अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर सिविल अस्पताल में धरना व हड़ताल पर बैठे एन.एच.एम. कर्मियों ने सोमवार को शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर एन.एच.एम. कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शहर के रोहतक चौक के समीप सरकार व विभाग द्वारा कर्मियों के खिलाफ जारी किए गए टर्मिनेशन की प्रतियां भी फूंकी।

स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ दायर मामले में हुई 2 गवाहियां

हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला द्वारा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर हिसार की अदालत में दायर किए गए मानहानि मामले में सोमवार को 2 गवाहियां हुईं। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 19 मार्च निर्धारित की। गौरतलब है कि सांसद चौटाला ने जब गत वर्ष दवा खरीद घोटाले का आरोप लगाया था तो स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नशेड़ी शब्द संबंधी टिप्पणी की थी।

कार्यकाल पूरा करने पर ही लड़ेंगे चुनाव : बराला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि हमने कभी भी लोकसभा एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने की बात नहीं कही। हम अपना पूरा कार्यकाल करने उपरांत अक्तूबर में ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। भाजपा कार्यकत्र्ताओं की मीटिंग एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत सोमवार को हिसार पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष बराला ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए।

लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव करवाए जाने को लेकर गर्माया सियासी माहौल

हरियाणा के सियासी गलियारों में इन दिनों यह चर्चा जोरों पर है कि क्या हरियाणा विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनावों के साथ ही करवाए जा सकते हैं या फिर विधानसभा के चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे।  इस बारे में प्रदेश के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की भी अलग-अलग राय है।

Deepak Paul