Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

4/13/2020 9:31:07 PM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

हरियाणा में कोरोना अभी दूसरे स्टेज पर, पॉजिटिव मामलों में तबलीगियों की संख्या अधिक: CM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लॉकडाउन के 20वें दिन कार्यक्रम 'हरियाणा आज' में जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री मनोहर ने कहा कि हरियाणा में अबतक 4000 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है, जिनमें से अधिकांश की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 

लॉकडाउन फेज-2 का लागू होना निश्चित है, कल खुद पीएम मोदी करेंगे घोषणा: खट्टर
पूरे देश में लागू 21 दिनों का लॉकडाउन कल 14 अप्रैल को खत्म होने के बाद ही फिर से बढ़ जाएगा। लॉकडाउन का फेस-2 कब तक लागू रहेगा इसकी घोषणा पीएम नरेन्द्र मोदी खुद कल सुबह 10 बजे करेंगे। 
 

काेराेना की जंग में हरियाणा की जीत का सिलसिला शुरु, आज इतने मरीजाें काे मिली छुट्टी ​​​​​​​
काेराेना वायरस की बढ़ती दहशत के बीच आज हरियाणा से राहत की खबर आई है। प्रदेश में आज केवल 1 मरीज काेराेना पाॅजिटिव मिला हैं। ये मामला सिरसा जिला में सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
 

कोरोना संकट के बीच अहम फैसला: हरियाणा में अब रोडवेज की 500 बसों में चलेंगी मोबाइल डिस्पेंसरी
हरियाणा में कोरोना संकट के बीच सामान्य मरीजों के लिए 500 मोबाइल डिस्पेंसरियां चलाई जाएंगी। इसके लिए प्रदेशभर में 211 टीमों का गठन कर दिया है। हरियाणा परिवहन की बसों का इसके लिए उपयोग किया जाएगा...
 

कुदरत का करिश्मा: हरियाणा के पानीपत में एक महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म​​​​​​​
हरियाणा के जिले पानीपत में कुदरत का अनोखा करिश्मा देखने को मिला। यहां एक निजी अस्पताल में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। इन बच्चों में तीन लड़के व एक लड़की हैं। महिला का नाम काजल है, जिसकी डिलीवरी पानीपत के मल्होत्रा हॉस्पिटल में हुई।
 

हरियाणा में अब केबल टीवी पर भी होगी पढ़ाई, एजुसैट के चार चैनल किए जाएंगे शामिल​​​​​​​
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने लॉकडाउन के दौरान बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए महत्वपूर्ण कदम फैसले लिए हैं। जहां हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन के दौरान बच्चों को अबाध्य शिक्षा प्रदान करने के लिए ऑनलाइन चैनलों की शुरूआत की थी...
 

भाजपा विधायक हरविन्द्र कल्याण का फेसबुक पेज हैक, साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज
घरौंडा से भाजपा के विधायक हरविन्द कल्याण का फेसबुक पेज, जी मेल एकाउंट हैक कर उसे डिलीट किए जाने के खबर है। हरविंदर कल्याण ने साइबर सैल क्राइम ब्रांच, एसपी करनाल, आईजी करनाल व हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव...
 

हरियाणा पुलिस की STF काे मिली बड़ी सफलता, करोड़ों रुपये की 1 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार
काेराेना वायरस के खाैफ के बीच हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स काे बड़ी सफलता हाथ लगी है।  एसटीएफ ने नशा तस्करों के खिलाफ ब़डी कार्रवाई करते हुए हिसार जिला से मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को काबू...
 

चोरों के हौसलें बुलंद: एक ही रात में 4 दुकानों के चटकाए ताले, 2 से सामान व नकदी चोरी
एक तरफ पूरा देश कोराना महामारी से जूझ रहा है। दूसरी तरफ चोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। यह चोर रात को बंद दुकानों के ताले तोड़कर दुकानों से नकदी व सामान आदि चुरा रहे हैं।
 

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था किसान, परेशान हाेकर माैत काे लगाया गले
 करनाल के निसिंग में एक किसान ने पारिवारिक और आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। वह कई दिनों से परेशान था, जिसके चलते उसने अपने डेरे के पास ही सुबह के समय पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। 

Edited By

vinod kumar