Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

10/17/2019 8:28:13 PM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

JJP का मेनिफेस्टो जारी, जानिए किन मुद्दों पर किया फोकस
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र (Election manifesto) जारी कर दिया है। पार्टी के प्रधान महासचिव डॉ केसी बांगड़ ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश को आज एक उन्नत प्रदेश होना चाहिए था, लेकिन राजनीतिक हालतों की वजह से हरियाणा आज अपने उस स्थान पर नहीं है।
 

ढाई किलो के हाथ जोड़ बोले सनी देओल- तारीख पर तारीख के बीच 21 तारीख याद रखना
 फिल्म अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सनी देओल गुरुवार को हिसार के नारनौंद में पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि ये ढाई किलो के हाथ आज मैं आपके सामने जोडऩे आया हूं। 
 

Haryana Election: संबित पात्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- पांच सीट भी नहीं मिलेगी(VIDEO)
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के स्टार प्रचारक हरियाणा में जनसभाओं को संबोधित करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच आज चंड़ीगढ़ में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को 5 सीटें भी नहीं मिलेगी, हरियाणा में कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है।
 

अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका बोलीं- मरते दम तक कांग्रेस में ही रहूंगी
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर भले ही कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे हो, लेकिन उनकी पत्नी ने कहा कि वह आज भी कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रही है। अशोक तंवर की पत्नि अवंतिका तंवर ने कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेगी, क्योंकि वह कभी भी कांग्रेस को नहीं छोड़ सकती। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस उम्मीदवार को ही वोट डालूंगी। 
 

पहले की सरकारें नौकरी के नाम पर बनाती थीं गुलाम : मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमारी सरकार से पहले प्रदेश में जो भी सरकारें आईं सभी के कार्यकाल दौरान नौकरियां सिफारिशों के आधार पर दी गईं और नौकरियों में भ्रष्टाचार का भी बोलबाला था। इतना ही नहीं, हमारी सरकार से पहले की सरकारों वाले लोगों को नौकरी देकर गुलाम बना लेते थे।
 

सिटी थाने में फरसा लेकर पहुंचे आप पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद(VIDEO) 
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद अपने नाम के आगे पंडित जोड़कर ब्राह्मण कार्ड खेला है। वहीं नवीन के द्वारा इस चुनाव  प्रचार में अजीबोगरीब तरीका अपना रहे थे जिस कराण वह चुनाव आयोग के निशाने पर आ गए है। दरअसल पंडित नवीन जयहिंद अपनी पीठ पर फरसा बांधकर चुनावी प्रचार कर रहे थे । 
 

हनीट्रैप मामला: ब्लैकमेल कर 6 महीनों में ऐंठे 13 लाख, अब पैसे लेते रंगे हाथों धरी गई महिला
हनी ट्रैप मामलें में जींद पुलिस ने एक महिला को 80 हजार रूपये लेते रंगों हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को नगदी सहित सुभाष पार्क कैथल रोड़ जींद से पकड़ा हैं। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश कर एक दिन के लिए रिमांड पर लिया हैं। रिमांड के दौरान महिला से पूरी तरह से छानबीन की जाएगी।
 

चार दिन पहले लव मैरिज करके लड़की को घर लाया, फिर दोनों ने जहर खाकर जान दे दी
जींद जिले के गांव पौली में मंगलवार रात एक नवविवाहित जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी। लव मैरिज करने के बाद 4 दिन पहले ही युवक लड़की को पत्नी बनाकर घर लेकर आया था। परिजनों का कहना है कि कारण का पता नहीं चल सका, लेकिन जहर खा लेने का पता चलते ही दोनों को तुरंत रोहतक पीजीआई ले जाया गया था। 
 

तोशाम मेरा घर, कोई बड़ा नेता कोनी ल्याऊं, खुद प्रचार करने में हूं सक्षम: किरण
कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी ने गांव लेघा हेत्वान में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता बीजेपी राज से बड़ी दु:खी है। हर वर्ग महंगाई , बेरोजगारी से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि उन्हें हर गांव बड़ा समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत निश्चित है। किरण ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा, ''तोशाम मेरा घर है यहां के लोग मेरे अपने हैं, मैं कोई बड़ा नेता कोनी ल्याऊं...
 

क्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत, 2 पी.जी.आई. रैफर
गांव हरसौला-सिसमौर मार्ग पर खेत में काम के लिए जा रही 3 महिलाओं के  ऊपर क्रेन चढ़ गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उन्हें पी.जी.आई. रेफर किया गया है। 

Edited By

vinod kumar