Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

4/19/2019 9:42:59 PM

भाजपा नेता इंद्रजीत ने जनसभा में दमखम दिखाते हुए भरा नामांकन
गुरुग्राम लोकसभा में सियासी रंग और सुर्ख होता जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण हरियाणा के भाजपा सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे और लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी तैयारियों में जुट गए। नामांकन प्रक्रिया से पहले इंद्रजीत ने चुनावी संगम से सजे मंच पर भाजपाई दिग्गज़ों से सजी विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तमाम वो काम गिनवाए जो मोदी सरकार द्वारा गुरुग्राम में किये थे।

BJP उम्मीदवार के रोडशो में फंसी एंबुलेंस, टक्कर लगने से गर्भवती महिला घायल
फतेहाबाद में भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल के रोड शो में एक एम्बुलेंस फंस गई। इस दौरान करीब आधे घण्टे तक गर्भवती महिला की जान आफत में फंसी रही। यहां देखने को यह मिला कि एंबुलेंस लगातार सायरन बजाती रही, लेकिन रोड शो में शामिल लोगों ने रास्ता देने में सहयोग नहीं दे सके।

रोहतक लोकसभा के लिए इनेलो ने धर्मबीर फौजी के नाम पर लगाई मुहर
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने पार्टी के तीन उम्मीदवारों का नाम भी प्रदेश की जनता के सामने लाकर रख दिया है। जिनमें से रोहतक लोकसभा क्षेत्र से इनेलो ने बहादुरगढ़ के धर्मवीर फौजी को मैदान में उतारा है। बता दें कि धर्मवीर फौजी बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र के पटेल पार्क में रहते हैं और जो फिलहाल इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य होने के साथ-साथ इनेलो सैनिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपप्रधान भी हैं।

‘देश को खैरात नहीं बांटनी चाहिए, किसान व कमेरे वर्ग को करना चाहिए मजबूत’
भिवानी में दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा अगर लोकसभा चुनाव लड़ते है और पार्टी ने चाहा तो वह भी उनके सामने चुनाव लड़ेगे और हुड्डा को जमीन दिखाने का काम करेंगे। उन्हेांने कहा कि यह उनका सौभाग्य होगा कि उनकी पार्टी भूपेन्द्र सिंह हडडा के सामने उन्हें चुनावी मैदान में उतारती है।

भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने डॉ अनिल जैन की मौजूदगी में किया पर्चा दाखिल
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने डॉ अनिल जैन की मौजूदगी पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान गुर्जर के साथ प्रथला विधानसभा विधायक टेकचंद शर्मा, बडखल विधानसभा विधायक सीमा त्रिखा, सहित कई बडे भाजपा नेता मौजूद रहे। गुर्जर ने कहा कि वह लगातार 5 साल काम करने वाले लोग हैं और हमेशा जनता के बीच रहे हैं इस चुनाव को लेकर उनकी तैयारी पहले से ही है वह सिर्फ काम में विश्वास करते हैं और आरोपों की राजनीति नहीं करते।

किसानों का गेहूं पड़ा है खेतों में, यूपी के गेहूं की हो रही खरीद
स्थानीय अनाज मंडी में आढतियों व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों की कथित मिलीभगत के चलते उत्तरप्रदेश से आ रहे गेहूं की जमकर खरीदारी हो रही है। जबकि इलाके के अधिकांश किसानों की गेहूँ की फसल खेतों पडी हुई है। यदि यही स्थिति बनी रही तो खरीद एजेंसियां अपना टारगेट किसानों के गेहूं मंडी में आने से पहले ही पूरा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेंगी और फिर  बेचारे किसानों को बाद में अपना पीला सोना औने- पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पडेगा।

‘बीजेपी में सिर्फ चार लोगों की चलती है: शाह, मोदी, सीबीआई और ईडी’
गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याक्षी कैप्टेन अजय सिंह यादव ने सोहना चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी में सिर्फ चार लोगों की चलती है। जिनमें अमित शाह, मोदी, सीबीआई व ईडी है। ये चार लोग देश मे काम कर रहे है। कैप्टेन ने कहा कि छ: महीने के अंदर देश मे सीबीआई व ईडी की 15 रेड डाली गई है।

भाजपा प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया ने मुख्यमंत्री मनोहर संग दमखम दिखाते हुए दाखिल किया पर्चा
अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रत्न लाल कटारिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में दमखम दिखाते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया। जहां नायब सैनी को छोड़ अंबाला लोकसभा के सभी विधानसभाओं के विधायक मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री कटारिया के रोड़ में शो में भी शामिल हुए।

तीन और सीटों पर इनेलो के प्रत्याशी घोषित, अर्जुन चौटाला भी रण में उतरे
हरियाणा लोकसभा सीटों पर सभी पार्टियां लगभग अपने सभी पत्ते खोल चुकी हैं। वहीं इनेलो ने भी अबतक छ: प्रत्याशियों की घोषणा की थी, बाकी की चार सीटों में से 3 कुरूक्षेत्र, रोहतक व भिवानी के प्रत्याशियों को घोषणा आज कर दी है। इस बार इनेलो ने अभय चौटाला बेटे अर्जुन चौटाला पर दांव खेला है। यहां इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कुरुक्षेत्र से अर्जुन चौटाला व भिवानी से बलवान सिंह और रोहतक से धर्मवीर फौजी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने डॉ अनिल जैन की मौजूदगी में किया पर्चा दाखिल
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने डॉ अनिल जैन की मौजूदगी पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान गुर्जर के साथ प्रथला विधानसभा विधायक टेकचंद शर्मा, बडखल विधानसभा विधायक सीमा त्रिखा, सहित कई बडे भाजपा नेता मौजूद रहे। गुर्जर ने कहा कि वह लगातार 5 साल काम करने वाले लोग हैं और हमेशा जनता के बीच रहे हैं इस चुनाव को लेकर उनकी तैयारी पहले से ही है वह सिर्फ काम में विश्वास करते हैं और आरोपों की राजनीति नहीं करते।

kamal