Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

7/19/2019 10:59:29 PM

हरियाणा सरकार वर्ष 2019-20 में करेगी 10 लाख पशुओं का बीमा, खर्च होंगे 71 करोड़
हरियाणा सरकार पशुपालकों को जोखिम से मुक्त करने की दिशा में अहम कदम उठा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 के दौरान 10 लाख पशुओं का बीमा किया जाएगा, जिस पर कुल 71 करोड़ 79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पशुधन मिशन की राज्य स्तरीय कार्यकारी समीति...
 

बरसात में खराब हुई फसलों की करवाई जाएगी गिरदावरी, आकलन जारी: कांबोज
 
करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और कैथल जिले में अत्याधिक बरसात के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा हैं। बरसात के कारण कुछ रिहायशी क्षेत्र में भी पानी घुस गया है। इस समस्या से निपटने को सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बारे में राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर लोगों को राहत पहुंचाने निर्देश दिए गए हैं।
 

देश में प्याज के बवाल पर लगेगी रोक, नई किस्म की प्याज से होगा किसानों को फायदा
देश में प्याज की कीमतों को लेकर बवाल होता रहा है, परन्तु अब ऐसा नहीं होगा। करनाल के राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान ने अपनी लम्बे समय की मेहनत के बाद प्याज की किस्म NHRDF रेड के बाद प्याज की नई किस्म 819 तैयार की है। इस किस्म की खासियत यह है कि इसका लाइट रेड रंग है और इसे रबी सीजन में लगाया जा सकता है।
 

जिला परिषद के प्रधान का चुनाव संपन्न, प्रवीण ने गीता को 4 वोटों के अंतर से हराया
 शुक्रवार को जींद के जिला लघु सचिवालय में जिला परिषद के प्रधान का चुनाव हुआ, जिसमें सभी 26 पार्षद शामिल हुए। चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि चुनाव में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आ सके। इस चुनाव को देखते हुए जीन्द के डीसी आदित्य दहिया ने सिटी मजिस्ट्रेट दलबीर सिंह को चुनाव का प्राधिकृत अधिकारी बनाया...
 

इनेलो और जेजेपी नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
आज रोहतक के बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और राज्य सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के नेतृत्व में इनेलो और जेजेपी छोड़कर आए नेता महंत सतीश दास ओर सौरभ फरमाना को बीजेपी में शामिल करवाया गया। महेंद्र सतीश दास 2014 में इनेलो की टिकट पर महम से चुनाव भी लड़ चुके हैं। सौरव फरवाना भी एक अन्य पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों ही नेताओं ने...
 

पत्नी के चरित्र पर करता था शक, हत्या कर फंदे से लटकाया शव
फतेहाबाद के भट्टूकलां इलाके में एक पति द्वारा अपनी पत्नी का हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतका का पति उसके चरित्र पर शक करता था। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने मृतका का शव फंदे पर लटका दिया ताकि हत्या को आत्महत्या दिखा सके। फिलहाल पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को...
 

सरकारी स्कूल के बाहर खड़े रहते हैं लड़के, करते हैं लड़कियों को परेशान
प्रदेश सरकार बेटियों को सुरक्षा देने के लाख दावे कर ले, लेकिन से सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सोनीपत में ऐसा ही मामला सामने आया है। सोनीपत के गन्नौर के सरकारी स्कूल के छात्राओं ने अपने प्रिंसिपल को शिकायत की है कि छुट्टी के बाद शरारती तत्व स्कूल के बाहर खड़े रहते हैं, जो उन्हें स्कूल से घर जाते समय परेशान करते हैं।
 

'इंडिया कोरिया गोल्फ मीट' में मुख्यमंत्री मनोहर ने 25 कंपनियों के सीईओ से की मुलाकात
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुग्राम में इंडिया कोरिया गोल्फ मीट के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे। जहां उनके साथ पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर राव नरबीर सिंह व भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान भी मौजूद कार्यक्रम में पहुँचे। जानकारी के अनुसार गोल्फ कोर्स में चल रहा है इंडिया कोरिया गोल्फ मीट में कोरिया की 25 शीर्ष कंपनियों के सीईओ और कोरियाई दूतावास के प्रतिनिधि शामिल हुए।
 

बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर जर्नलिस्ट के बेटे को उतारा मौत के घाट, पांच टीमें गठित
भूदत्त कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी संजय शर्मा के बेटे विनय कुमार (19 वर्ष) की पुरानी रंजिश के चलते सेक्टर-3 में टैगोर स्कूल के सामने पांच-छह बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। संजय शर्मा दैनिक जागरण अखबार में बतौर फोटो जर्नलिस्ट कार्यरत हैं। पुलिस ने उनकी शिकायत पर भीकम कॉलोनी निवासी अनिकेत नागर, दीपक ठाकुर, हर्ष ठाकुर, शेखर...
 

फैक्ट्री में काम करने के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत
जगाधरी शांति कालोनी स्तिथ मेटल फैक्टरी में करंट लगने से कमल नाम के एक मजदूर मौत हो गई है। वहीं सोनीपत में बड़ी इंडस्ट्रीज एरिया स्थित एक पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री में भी एक  मजदूर की मौत हो गई। हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।



 

Shivam