Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

9/20/2019 8:58:34 PM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

कांग्रेस ने किया हरियाणा इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी का गठन, अशोक को मिली जगह
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस ने इलेक्शन मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया, जिसमें 43 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें इनेलो के पूर्व नेता जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस ज्वाईन की है, उनको भी सदस्य बनाया गया है। वहीं सीएलपी लीडर रह चुकी किरण चौधरी को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
 

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप: रिंग में नया अध्याय लिखने उतरेंगे अमित और मनीष
हरियाणवी मुक्केबाज अमित पंघाल और मनीष कौशिक इतिहास रचने से एक कदम दूर हैं। रूस के एकातेरिनबर्ग में चल रहे विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बुधवार को अमित पंघाल (52 किग्रा) और मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। दोनों ही भारतीय मुक्केबाजों...
 

'टिकट' के लिए मची मारामारी, नेताओं के साथ लाइन में लगे हजारों बेरोजगार
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों में जहां टिकट को लेकर पार्टी के नेता जोर आजमाइश कर रहे हैं। वही 21 से 23 सितंबर तक प्रदेश में होने वाली हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क भर्ती परीक्षा के चलते परीक्षार्थियों में भी टिकट को लेकर मारामारी मची हुई है।
 

बहादुरगढ़ में भीषण आग, धू-धू कर जल रही फैक्टरी में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका (तस्वीरें)
बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट टू में शुक्रवार को कूलर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी, लपटें फैक्टरी के बाहर आ रही थी। इस भीषण आग को देखकर प्रत्यक्षदर्शी भयभीत हो उठे। वहीं आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग भी पहुंचा।
 

खुशखबरी: चुनाव से पहले दो बड़ी सौगातों की घोषणा, चौकीदारों की सैलरी दुगुनी
हरियाणा सरकार ने चुनाव से पहले दो बड़ी सौगातों की घोषणा की है। जिसका लाभ ग्रामीण चौकीदारों व अनुसूचित जाति की महिलाओं को होगा। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार सरकार की कड़ी का एक अहम हिस्सा होता है और उनके कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा न केवल उनके मासिक मानदेय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई...
 

गैस लीकेज से लगी आग में झुलसे मैनेजर और सुपरवाइजर की मौत, फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज
यमुनानगर के इंडस्ट्री एरिया में 3 दिन पहले फैक्ट्री में गैस लीक होने की वजह से लगी भयंकर आग से फैक्ट्री के मैनेजर और सुपरवाइजर कि चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर बढ़ाया प्रदेश का मान, राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित
हरियाणा पुलिस की ‘दुर्गा शक्ति एप’ को केवल 18 दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली सर्वश्रेष्ठ ई-पहल मानते हुए मुम्बई में आयोजित एक कार्यक्रम में आई.टी. उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गुप्तचर विभाग के प्रमुख व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार राव...
 

दिल्ली से रेस्कयू कर हथिनी को लाया गया वन संतूर हाथी पुनर्वास केंद्र​​​​​​​​​​​​​​
यमुनानगर के चौधरी सुरेंद्र सिंह वन संतूर हाथी पुनर्वास केंद्र में अब हाथियों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। दिल्ली से रेस्क्यू की गई हथिनी लक्ष्मी को यमुनानगर के चौधरी सुरेंद्र सिंह वन संतूर हाथी पुनर्वास केंद्र में लाया गया है। इससे केंद्र में हाथियों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। बता दें कि दिल्ली में हाथियों के रेस्क्यू के दौरान...
 

सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ लील गया 2 जिंदगियां, खफा परिजनों ने किया हंगामा(VIDEO)
सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ 2 जिंदगियां लील गया। फतेहाबाद के भूना रोड़ पर कल देर रात सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ बाइक सवार 2 लोगों पर आ गिरा। हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई वहीं मृतकों के परिजनों ने एंबुलेस के घटनास्थल पर देरी से पहुंचने तथा पुलिस पर घायलों की मदद न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
 

4 मनरेगा महिला मजदूरों की संदिग्ध मौत, मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, गांव पहुंची टीम
कैथल-पिहोवा के बीच गुमथला नहर पर काम करते हुए बीमार हुए 4 मनरेगा महिला मजदूरों की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। वहीं 30 से अधिक मजदूर बीमार हो गए हैं। इनका विभिन्न निजी अस्पतालों में ईलाज चल रहा है। मरने वालों में चारों महिलाएं हैं। 2 महिलाएं गांव क्योड़क की हैं और 2 महिलाएं गांव दयौरा की हैं। 

Shivam