Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

11/21/2019 8:50:12 PM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

हरियाणा में अब ताबड़तोड़ होंगे ट्रांसफर, CM खट्टर ने 15 दिन के लिए मंत्रियों को दिए अधिकार
हरियाणा में अब ताबड़तोड़ ट्रांसफर होंगी, क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सभी मंत्रियों को 15 दिन के लिए अधिकारियों के ट्रांसफर के अधिकार दे दिए हैं। मंत्रियों को 25 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक मिले ट्रांसफर के अधिकार मिले हैं। वहीं जिनकी पॉलिसी नहीं बनी है उन्हें 31 दिसंबर तक बनाने के लिए कहा गया है। 
 

नशा कारोबारियों को 'गब्बर' की चेतावनी, नशे का काम करना है तो छोड़ना पड़ेगा हरियाणा
हरियाणा के गृह, स्वास्थ्य, स्थानीय निकाय और तकनीकी शिक्षा सहित सात महकमों की जिम्मेदारी संभालने वाले अनिल विज अब फिर से सिक्सर लगाने की तैयारी में हैं। विज ने पहले दिन ही अफसरों को साफतौर से नसीहत दे दी थी कि वह सुधर जाएं वरना वह अपना स्टाइल बदलने वाले नहीं हैं।
 

मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड मेडल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी बधाई
भारत की मनु भाकर ने विश्व कप फाइनल्स में महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में जूनियर विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। सत्रह बरस की भाकर ने 244.7 का स्कोर करके पीला तमगा जीता। मनु भाकर को इस उपलब्धि के लिए हरियाणा के  डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बधाई दी है।
 

पानीपत में फिर से चली गोलियां, 3 बदमाशों ने इंडियन ट्रैवलर के मालिक को मारी गोली
पानीपत में एक बार फिर से गोलीबारी हुई। यह गोलीबारी और कहीं नहीं बल्कि सिटी थाना के साथ लगते ऑफिस में हुई है। तीन बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर इंडियन ट्रैवलर के मालिक सुनील को गोली मारी। घायल सुनील को सनौली रोड के अपेक्स अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 
 

दूल्हे के मामा के लड़के ने मारी थी फोटोग्राफर को गोली, VIDEO हुआ वायरल
पानीपत में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान  हुई फोटोग्राफर की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जहां कल मृतक के परिजनो ने गिरफ्फ्तारी की मांग को लेकर सिविल अस्पताल में धरने पर बैठे वहीं आज वे लोग एसपी से मिले। एसपी सुमित कुमार ने फोटोग्राफर के परिजनों को आश्वासन दिया है कि आज शाम तक कर लेगे आरोपियों को गिरफ्तार। 
 

हरियाणा में अपराधी हुए बेखौफ, शादी समारोह से लौट रहे युवक पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
झज्जर मेें अपराधी एक बार फिर से बेखौफ हो चले है। ताजा उदाहरण  सामने आया है गांव भदानी में जहां विक्रम नामक एक युवक पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर बदमाशो ने उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक विक्रम रेलवे में डी-गु्रप में ही करीब साढ़े तीन साल पहले भर्ती हुआ था और उसकी पोस्टिंग इन दिनों यमुनानगर में थी।
 

जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
पानीपत की जिला जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परस्थितियों में सुबह मौत हो गई। मृतक कैदी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जेल प्रसाशन की लापरवाही से उसकी जान गई। वहीं जेल प्रसाशन का कहना है कि इसमें कोई लापरवाही नहीं हैं, कृष्ण बीमार था।
 

हरियाणा पुलिस के 6 पुलिस अधिकारी हुए गृह मंत्री पदक से अलंकृत
हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के हर्षवर्धन सभागार में आज अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2017-2018 में विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देशभर के अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया गया जिसमें हरियाणा के 6 पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
 

घर में घुसकर 15 हथियार बंद लोगो ने किया हमला  CCTV में कैद हुई वारदात (VIDEO)
पानीपत में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है जिसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है। दरअसल स्थानिय एक घर में 15 युवकों ने एक व्यक्ति के घर घुसकर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। ये सारा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।
 

बिना झंझट हाईवे पर करनी है सुखद यात्रा, तो सबसे पहले करें ये काम
अगर आप बिना किसी झंझट के हाईवे पर सुखद यात्रा करना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप अपनी गाड़ी पर फास्टटैग लगवा लें अगर आप 1 दिसम्बर तक ऐसा नहीं करते हैं तो टोल नाकों पर आपको जाम से जूझना पड़ सकता है। नैशनल हाइवे अथॉरिटी के अनुसार एक दिसम्बर से सभी टोल नाकों पर लेन को फास्टटैग लेन में बदल दिया जाएगा। 

Edited By

vinod kumar