Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, May 23, 2020 - 10:41 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

एचसीएस कैडर की संख्या बढ़ाएगी खट्टर सरकार!, आने वाले दिनों में हो जाएगा फैसला
हरियाणा प्रदेश की प्रशासनिक सेवा, जिसे हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) (एग्जीक्यूटिव ब्रांच -कार्यकारी शाखा) कहा जाता है, इसकी कैडर संख्या जो आज से तीन वर्ष पहले 2017 अर्थात खट्टर सरकार के पिछले कार्यकाल में तत्कालीन...
 

अमेरिका की जेलों से हरियाणा आए 22 लोग कोरोना पॉजिटिव, गृह मंत्री विज ने दी जानकारी ​​​​​​​
कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। भारत में लगातार इसके मामलों की बढ़ोत्तरी हो रही है वहीं हरियाणा में भी इसके आंकड़े 1000 को पार कर गए है। 
 

जल ही जीवन है योजना: कपास व मक्का की खेती करने वालाें काे सरकार देगी प्रति एकड़ इतने हजार रुपये
हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग व सहकारिता विभाग के अत्तिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि जल ही जीवन है याेजना के तहत आठ ब्लॉकों के किसानाें काे आधा हिस्सा भूमि...
 

हरियाणा में काेराेना ने एक बार फिर मचाया काेहराम, यहां देखें किस जिला में कितने केस आए सामने
हरियाणा में एक बार फिर कोरोना ने कोहराम मचा दिया। प्रदेश में आज 64 काेराेना पाॅजिटिव केस सामने आए,  जिससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई। राज्य में अब संक्रमिताें की संख्या 1131 पहुंच गई। आज अमेरिका से पहुंचे 76 लोगों में से 21 के कोरोना पॉजिटिव मिले है।
 

नरवाना में फिर चला कोरोना का चाबुक, 3 नए पॉजिटिव केस आए सामने ​​​​​​​
नरवाना में करोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है नरवाना के ढाकल गांव में आज तीन लोग करोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी जगत सिंह द्वारा पूरे गांव को सील करवा दिया गया।
 

 फूड कैंप में पहुंचे पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल, प्रवासी श्रमिकों को खुद पहनाई चप्पलें
अंबाला में प्रवासी श्रमिकाें के लिए लगाए गये फूड कैंप में पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल पहुंचे, यहां उन्हाेंने प्रवासी श्रमिकों को चप्पले पहनाई। अंबाला में नेशनल हाइवे 1 पर विधायक असीम गोयल...
 

नामी अस्पताल के बड़े अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप, NCW के दखल के बाद मामला दर्ज
शहर के नामी अस्पताल के एक बड़े कर्मचारी पर महिला स्टाफ के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है, जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग के दखल के बाद पुलिस ने इस मामले में लड़की के बयान...
 

रिश्वत लेते ट्रैफिक पुलिस कर्मी का वीडियाे वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड
चालान ना काटने के एवज में सरेआम रिश्वत लेते ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हाे गया। इस पर हांसी एसपी लोकेंद्र सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया है।
 

जन्मदिन की पार्टी युवक को पड़ी भारी, गोली मारकर उतारा मौत के घाट, दोस्त भी गंभीर घायल
 सोनीपत में जन्मदिन की पार्टी  एक युवर को इस कद्र भारी पड़ा कि उसे जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। कुराड रोड पर देर रात दो गाड़ियों में सवार होकर आए पांच हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
 

खूनी वारदातः सुनसान इलाके में गाड़ी में बैठे पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के खेड़िकीदौला में गाड़ी में बैठे पति पत्नी को किसी अज्ञात ने गोली मारने का मामला सामने आया है। मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले से गहनता से जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static