Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Feb 25, 2020 - 07:02 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

एक बार फिर गरमाएगी हरियाणा की राजनीति, राज्यसभा की इन 2 सीटों के लिए होंगे चुनाव
देशभर में राज्यसभा की 55 सीटों पर चुनाव होना है । हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए सभी ने गोटियां फिट करनी शुरू कर दी है। प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटों के लिए नियमित और एक सीट के लिए उपचुनाव होंगे...
 

बजट सत्र: सदन में नई आबकारी नीति पर उठे सवाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत बोले- जल्द कानून आएगा
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही मंगलवार को प्रशनकाल से 11 बजे शुरू हुई। इस दौरान रोहतक के कांग्रेस विधायक बीबी बत्तरा ने हरियाणा की नई एक्साइज पॉलिसी पर सवार खड़े किए। उन्होंने कहा कि नई पॉलिसी के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कि अब मोहल्ले-मोहल्ले में लोग ठेके खोल लेंगे। 
 

इनेलो नेता की बढ़ी मुश्किलें, GBT भर्ती घोटाले मामले में जमानत याचिका रद्द
जेबीटी भर्ती घोटाले में सजायाफ्ता इनेलो के पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई है। रादौर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के केस में उनकी जमानत याचिका कोर्ट ने रद कर दी। यह मामला न्यायधीश अमित गौतम की कोर्ट में चल रहा है।
 

दिल्ली हिंसा के कारण हरियाणा में 'HIGH ALERT', पुलिस के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द
दिल्ली में हुई हिंसा को देखते हुए आगामी आदेशों तक रोहतक जिले के सभी पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि ऐसा कोई संवेदनशील मामला अभी तक जिले में दिखाई नहीं दे रहा है...
 

बहुचर्चित प्रिंसिपल हत्याकांड: नाबालिग आरोपी दोषी करार, दो साल पुराने मामले में 28 को आएगा फैसला
यमुनानगर के बहुचर्चित प्रिंसिपल हत्याकांड मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस मामले में छात्र शिवांश को दोषी करार दिया गया है। वहीं शिवांश के पिता को बरी किया गया है। ये केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रहा है इस मामले में अब 28 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा।
 

हरियाणा में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल
हरियाणा के जींद में 22 साल की महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। गांव बारह खुर्द निवासी सोनिया एक साथ तीन बच्चों के आने से बहुत खुश हैं। उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है।
 

हरियाणा में राेजाना 67 घरों में चोरी, 3 की हत्या, 11 का होता है अपहरण और 5 महिलाओं से दुष्कर्म ​​​​​​​
हरियाणा में क्राइम का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यहां रोजाना चोर औसतन 67 घरों को निशाना बना रहे हैं। वर्ष 2019 में प्रदेश में चोरी की 24532 घटनाएं हुई हैं। लूट की घटनाएं भी कम नहीं हो रही। वर्ष 2019 में लूट की 1359 घटनाओं को अंजाम दिया गया है...
 

पुलिसकर्मियों को धक्का देकर कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार
शहर के नए बस स्टैंड से चोरी के मामले में कोर्ट में पेशी पर आया एक कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है। उसने पुलिस कर्मचारियों को पेट के दर्द का बहाना बनाया था। करनाल सहित पानीपत पुलिस भी भागे हुए कैदी को पकडऩे के लिए सर्च अभियान चला रही है...
 

एशियन चैंपियनशिप: हरियाणा की पहलवान बेटियों के सहारे भारत ने रचा इतिहास ​​​​​​​
 
हरियाणा की बेटियों की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है, जो एशियन चैंपियनशिप में दिखाई दी। हरियाणा की इन बेटियों के सहारे भारत ने एशियन चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया और एशियन चैंपियनशिप में भारत ने 41 साल में पहली बार सबसे ज्यादा 8 मेडल जीते हैं।
 

कोर्ट की लिफ्ट में युवक की मौत, गवाही देने जा रहा था मृतक अचानक पड़ा दिल का दौरा
हरियाणा के जिला पानीपत की कोर्ट की लिफ्ट में एक युवक की मौत दिल का दौरा पडऩे से हो गई। मृतक कोर्ट में एक मामले में गवाही के लिए जा रहा था उससे पहले यह हादसा हो गया। वहीं युवक की मौत की घटना की सूचना पर डीएसपी बिजेन्द्र दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static