Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

10/26/2019 9:42:47 PM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

हरियाणा: खट्टर ने दिया राज्यपाल को त्याग पत्र, नई सरकार बनाने के लिए पेश किया दावा
हरियाणा में फिर से बीजेपी सरकार बनाने की तैयारी मुख्यमंत्री ने पूरी कर ली है। कल 1ः15 पर मनोहरलाल खट्टर एक बार फिर हरियाणा के सीएम बनने की शपथ लेंगे। आज उन्होंने राज्यपाल से मिल कर अपना त्याग पत्र देने के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है। 
 

हरियाणा: दीपावली के दिन शपथ लेगी नई सरकार, 2 बजे होगा समारोह
यूटी गेस्ट हाउस में शनिवार को होने जा रही हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच गए। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा महासचिव अरुण सिंह मौजूद रहेंगे वहीं शपथ लेने को लेकर मनोहर लाल खट्टर ने साफ...
 

हरियाणा: जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला बनेंगे उपमुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ
हरियाणा में अब भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी की सरकार होगी। इस नई सरकार में बीजेपी के मनोहर लाल खट्टर ही मुख्यमंत्री होंगें। जबकि जननायक जनता पार्टी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला का हरियाणा की नई सरकार में उप मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। 
 

हरियाणा: रविशंकर का बयान, गोपाल कांडा से समर्थन नहीं लेगी BJP(VIDEO)
हरियाणा में सरकार बनाने की कवायद के बीच खबर है कि बीजेपी गोपाल कांडा  से समर्थन नहीं लेगी। दरअसल, हरियाणा के सिरसा से विधानसभा चुनाव जीतने वाले लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर चर्चा में आ गए है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ सभी निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है।
 

दुष्यंत के पिता अजय चौटाला को मिली 14 दिन की फरलो, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल(VIDEO)
हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन के बीच दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला काे फरलो मिला है। दो हफ्ते के लिए फरलो पर अजय चौटाला बाहर आएंगे। अजय चौटाला आज शाम 5 बजे तिहाड़ जेल से बाहर निकलेंगे। कल दोपहर को होने वाले शपथ समारोह में अजय चौटाला शामिल होंगे। 
 

(VIDEO) तेज बहादुर ने छोड़ी 'JJP', FB पर लाइव होकर निकाली भड़ास
हरियाणा विधानसभा के नतीजो के बाद ये बात तो साफ हो गई थी कि हरियाणा में अब की बार भी बीजेपी सरकार बनेगी, पर बहुमत न मिलने के कारण हरियाणा की सियासत और तेज हो गई जिसमें जननायक जनता दल की पार्टी किंग मेकर बनकर उभरी है।
 

अनुराग ठाकुर दोस्त दुष्यंत को जन्मदिन की बधाई देने गए और वहीं से शुरू हुई गठबंधन की कहानी
जेजेपी के साथ बीजेपी के गठबंधन की कहानी केंद्रीय राज्य वित मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुरू की। दरअसल, हिमाचल से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की दिल्ली में 18 जनपथ पर कोठी है। वहीं पड़ोस में दुष्यंत चौटाला भी रहते हैं। दोनों की पुरानी दोस्ती है। 
 

बाइक पर अपने साथी के साथ घर जा रहा था प्लंबर, तेज रफ्तार ट्राले ने मारी टक्कर, मौत
गोहाना में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। महम रोड पर देर रात बाइक को ट्राला ने टक्कर मार दी। बाइक सवार रविंद्र (25) निवासी कृष्ण निवासी गौतम कॉलोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। 
 

प्रेम प्रसंग का पता चलने पर परिजनों ने बेटी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दो दिन बाद निकाला शव
नूंह जिले के तावडू खंड के गांव खोरी खुर्द में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। परिजनों ने 22 अक्टूबर की रात युवती के शव को क्रब में दफना दिया, लेकिन 23 अक्टूबर को ऑनर किलिंग की शिकायत मिलने पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
 

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, पैर के पंजे के नाखून गायब
करनाल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में मिला। मृतक के गले पर निशान हैं, वहीं पैर के पंजे के नाखून गायब हैं। हत्या की आंशका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौैके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Edited By

vinod kumar