Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

9/28/2019 9:06:47 PM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

किसान सम्मेलन में सीएम खट्टर ने हुड्डा पर कसा तंज, कहा- अब बोलती बंद है
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को तावडू अनाज मंडी में किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश हित में करवाए गए कार्यों को गिनवाया, इसके साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 
 

चौटाला का ऐलान- दिल्ली-चंडीगढ़ में नहीं बल्कि चौपाल में 90 सीटों पर एक साथ बांटेंगे टिकट
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि इनेलो बाकी राजनैतिक दलों की तरह दिल्ली और चंडीगढ़ में बैठकर टिकटों की घोषणा और वितरण नहीं करेगी, बल्कि चौपाल में बैठकर उम्मीदवारों का चयन कार्यकर्ताओं के विचार के बाद ही करके घोषणा करेगी। 
 

भाजपा से नाराज अकाली दल, महागठबंधन के भारी आसार (बलविंदर भूंदड़ से खास बातचीत)
हरियाणा विधानसभा चुनाव के काउंटडाऊन शुरू होने के पहले ही दिन अकाली दल ने भाजपा पर धोखेबाजी की के आरोप लगाए। अकाली दल ने भाजपा को धोखेबाज पार्टी बताया है। प्रदेशाध्यक्ष सरणजीत सिंह सौथा का आरोप है कि भाजपा ने उनके विधायक को खरीद कर धोखा किया है।
 

बीजेपी में शामिल होने वाले सभी नेताओं का कोई स्टैंड नहीं- नवीन
हरियाणा में आम आदमी पार्टी के नवीन जयहिंद अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते है, लेकिन हुड्डा के सामने चुनाव लडऩे पर नवीन जयहिंद ने गोलमाल जवाब देते हुए कहा कि जनता जहां से चाहेगी वहां से चुनाव लड़ लूंगा...
 

हरियाणा की बेटी ने बढ़ाया मान, नेपाल की 8163 मीटर ऊंची माऊंट मनासलू को किया फतह
हिसार की बेटी पर्वतारोही अनीता कुंडू ने शुक्रवार की सुबह 3 बजकर 20 पर नेपाल की 8163 मीटर उंची माऊंट मनासलू फतह कर तिरंगा फहराया। अनीता कुंडू विश्व की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरेस्ट को 4 बार फतह कर चुकी है। सेवन समिट अभियान के तहत अनीता कुंडू ने अब विश्व की 5वीं ऊंची चोटी फतह कर ली है। 
 

कैश कलेक्शन करने वाली वैन से 8 लाख रुपये से भरा बैग उठा कर फरार हुए युवक
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी और पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने इंश्योरेंस कंपनियों से कैश कलेक्ट करने वाली वैन से 8 लाख रुपए उड़ा लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लग गई। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग रहा।
 

ममता शर्मसार: पार्क की झाडिय़ों लावारिस मिली एक दिन की नवजात बच्ची
हरियाणा के जिले यमुनानगर से ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां फूल जैसे नवजात बच्ची को पार्क की सुनसान झाडिय़ों में फेंककर फरार हो गई। घटना बीते शुक्रवार शाम की है। बच्ची के झाडिय़ों में पड़े होने की खबर तब लगी, जब पार्क में खेल रहे बच्चों ने  बच्ची के रोने की आवाज सुनी।
 

जागरूकता की मिसाल बनी हरियाणा की बेटी, पढ़ाई के साथ कर रही सराहनीय कार्य
एक और सरकार जहां विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने में लाखों रूपये खर्च कर रहीं है, वहीं हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली एक बेटी पॉलीथीन का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए स्वयं कपड़े के थैले बनाकर लोगों तक पहुंचा रही है। 
 

बच्चा पैदा न होने से मानसिक रूप से परेशान थी महिला, उठाया खौफनाक कदम
बच्चे ना होने के कारण मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक महिला की 4 साल पहले शादी हुई थी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के शव ग्रह में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रहे है।
 

चुनाव की ड्यूटी से भागने का नहीं चलेगा अब कोई बहाना, कर्मचारियों के स्वास्थ्य की करवाई जांच
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कोई भी कर्मचारी ड्यूटी ना करने का बहाना स्वास्थ्य कारणों के चलते अब नहीं बना सकता। रोहतक उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस वर्मा ने लघु सचिवालय में ही गॉड ब्राह्मण आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए कैंप का आयोजन किया।


Shivam