Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2020 - 07:03 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उनके लिए खाने का संकट पैदा हो गया हैः  शैलजा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कोरोना महामारी को देखते हुए किए गए लॉकडाउन से लोगों को आ रही परेशानियों को लेकर हरियाणा सरकार को  सुझाव देते हुए कहा की पूरे प्रदेश से खबरें आ रही हैं कि प्रदेश सरकार की तैयारियां कोरोना महामारी...
 

मजदूरों के पलायन को लेकर बोले मंत्री विज- क्या मिल मालिक 21 दिनों तक नहीं खिला सकते भोजन
राहुल गांधी द्वारा मजदूरों के लगातार वापिस जाने को लेकर केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया है जिसको लेकर हरियाणा के गृह एंव स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि यह समय छिलके उतारने का नहीं बल्कि यह राष्ट्रीय आपदा है इसमें सभी को मिलकर चलना चाहिए । 
 

कोरोना के खिलाफ जंगः कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर बोले- लोग घबराए नहीं
कोरोना वायरस से जंग पूरा भारत एकजुट होकर लड़ रहा है  वहीं इस मुश्किल समय में कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने लोगों से न घबराने की अपील की है । हरियाणा में सभी मंत्रियों को उनके जिलों की जिम्मेदारी दी हुई है वहीं गुर्जर को यमुनानगर की जिम्मेदारी दी गई है।  
 

सोशल डिस्टेनसिंग कायम करने के लिए हरियाणा की सतरोल खाप ने लिया बड़ा फैसला
कोरोना वायरस का कहर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं सरकार सख्त हिदयात दे रही है कि अपने घरों से बाहर न निकले पर इसके बावजूद भी लोग घरों के बाहर घूमते नजर आ रहे है। हरियाणा में सोशल डिस्टेनसिंग को कायम रखने के लिए प्रदेश की सतरोल खाप ने बड़ा फैसला लिया है। 
 

Corona Lockdown: हरियाणा सरकार प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए भेजेगी 1000 बसें 
केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में अन्य राज्यों के फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए हरियाणा सरकार से बसों की मांग की थी। जिसके बाद हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1 हजार बसें भेजे जाने के आदेश जारी किए हैं। ये बसें दिल्ली के आनंद विहार जाएंगी। वहां से मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। 
लॉकडाउन की मजबूरी: मकान मालिकों ने कर दिया बेसहारा, हर शहर से गांवों की ओर लौट रहे मजदूर
जिन मजदूरों के बल पर उत्तर भारत का हर राज्य अपने वे सभी काम निकलवा लेता है, जिसमें सिर्फ एक मजदूर का ही हाथ काम आता है। चाहे व फसल कटाई का काम हो या फैक्ट्रियों में लोहा काटने का काम, घर बनाने का काम हो या घर बनाने के लिए ईंट पकाने व पाथने काम...
 

लॉकडाउन से पनपी समस्या: मजदूर तो लौट गए, अब किसानों की फसल कौन काटेगा?
हरियाणा में इस समय फसल कटाई का काम शुरू होने वाला है, जिसके लिए किसानों को मजदूरों की आवश्यकता पड़ेगी। लेकिन देश भर में 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण जो मजदूर फसल काटने व अन्य कामों के लिए हरियाणा आए थे, उनमें से अधिकांश वापस अपने गांव लौट गए हैं। 
 

दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो और पैदल जा रहे लोगों को मारी टक्कर, 4 की मौत
गुरुग्राम के पास केएमपी एक्सप्रेस वे पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो और पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी जिससे हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग गंभीर हालत में है। ​​​​​​​
 

काेविड-19: संकट के बीच राहत की खबर, हरियाणा के 21 वर्षीय युवक की तीसरी रिपोर्ट आई नेगेटिव
देश में काेराेना वायरस की बढ़ती दहशत के बीच हरियाणा के जिला पानीपत से राहत की खबर आई है। यहां एक  21 वर्षीय युवक की तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पानीपत का मॉडल टाउन निवासी युवक इंग्लैंड से आया था। 
 

लॉकडाउन: धारा 144 का उल्लंघन कर रहे लोगों को हटाने गई पुलिस पर हमला, वीडियो वायरल
कोरोना संकट के चलते देश में लॉकडाउन के चलते पुलिस और प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फतेहाबाद के गांव बीघड़ में लॉक डाऊन के दौरान जमा हुए लोगों को हटाने गई पुलिस टीम पर गांव की महिलाओं सहित कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static