Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2020 - 06:48 PM (IST)

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

काेराेना लाॅकडाउन: हरियाणा पुलिस ने सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से किया सील
हरियाणा पुलिस ने श्रमिकों और प्रवासी मजदूरों के पलायन को रोकने एवं कोविड-19 के संक्रमण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए अपनी सभी अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है। राज्य में पुलिसकर्मियों द्वारा विभिन्न नाकों पर लॉ एंड ऑर्डर...
 

मजदूरों के पलायन के लिए मिल मालिक दोषी: अनिल विज, राहुल गांधी को भी दिया जवाब
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पलायन कर रहे मजदूरों के लिए मिल मालिकों को दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि यदि मिल मालिक उन्हें रोटी नहीं खिला सकते थे तो सरकार को कहना था। सरकार उनकी रोटी का इंतजाम करती। 
 

हरियाणा में एक और काेराेना केस आया सामने, अब 22 संक्रमित ​​​​​​​
 देश में काेराेना वायरस से पीड़ित मरीजाें की संख्या बढ़ती जा रही है। अब हरियाणा के फरीदाबाद जिला में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला सामने आया है। इसके बाद जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजाें की संख्या 4 पहुंच गई। यह मामला थाना सूरजकुंड क्षेत्र का है।
 

काेराेना वायरस के खिलाफ जंग: हरियाणा भाजपा ने रिलीफ फंड में दिए 1 करोड़
कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन के दौरान गरीब व जरूरतमंदों के सामने खाने की समस्या खड़ी हो गई है। लिहाजा इस समस्या से निपटने के लिए हरियाणा भाजपा ने कदम बढ़ाते हुए कोरोना राहत कोष में एक करोड़...
 

ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टर को पुलिसकर्मी ने नाके पर रोक पर पीटा, वीडियो वायरल
सामान्य अस्पताल पटौदी के एक डॉक्टर पर पुलिस ने बिना जांच किए ही लाठियां भांज दी, जबकि डॉक्टर की कोरोना संक्रमण के कारण विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

इंसानों के साथ पशुओं के लिए भी समस्या बना लॉकडाउन, चारे को तरस रहे 3000 गौवंश ​​​​​​​
कोरोना वायरस के निपटारे के लिए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस लॉकडाउन में आम जनता का बाहर निकलना बंद है, जिस कारण लोगों को परेशानी तो हो रही है, लेकिन वे इस बात से संतुष्ट हैं...
 

शेल्टर होम में रुकने वालों को नहीं मिल रहे बिस्तर, सोशल डिस्टेंस भी नहीं आया नजर
केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों के बाद झज्जर जिला प्रशासन ने भी राजधानी दिल्ली से सटे सभी सीमाओं को सील कर दिया है। प्रवासी मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए शेल्टर होम्स बनाने शुरू कर दिए हैं।

लाॅकडाउन: अब नहीं रहेगा कोई भूखा, हर जरूरतमंद को मिलेगा भोजन
कोरोना वायरस के चलते लागू किए लॉकडाउन के दौरान किसी भी बेघर व बेसहारा व्यक्ति के समक्ष रहने व भोजन की समस्या नहीं आएगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा शहर के सभी प्रमुख संपर्क मार्गों पर शेल्टर होम स्थापित किए। 
 

लाॅकडाउन: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी काे तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर
 करनाल में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
 

कुत्‍तों ने ढूंढ निकाला, नहीं तो हरियाणा में दबे रह जाते यूपी के तीन मजदूरों के शव ​​​​​​​
गांव सकतपुर में बन रहे बिजली सब-स्टेशन के लिए आने वाली हाईटेंशन लाइन के लिए टावर खड़ा करने में लगे तीन श्रमिक टावर के लिए खोदे गए पंद्रह फुट गहरे गड्ढे में दबे मृत मिले। तीनों श्रमिक 24 मार्च से लापता थे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static