Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

5/30/2020 11:06:28 PM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

हरियाणा के कबूतरबाज जल्द होंगे सलाखों के पीछे, 70 एफ.आई.आर. दर्ज : अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अमेरिका से डिपोर्ट कर हरियाण लाए गए 73 लोगों से पूछताछ में अहम खुलासा हुआ है और इन सभी लोगों के साथ 40 से 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर गलत तरीके से इन्हें अमेरिका भेजा गया था।
 

राठी दंपति ने थामा भाजपा का दामन, दीपेन्द्र से मतभेद के चलते कल ही छोड़ी थी कांग्रेस पार्टी
हरियाणा कांग्रेस को छोड़ने वाली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीना राठी व किसान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल राठी आज भाजपा का दामन थाम लिया । आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की अध्यक्षता में उन्होंने भाजपा को ज्वाइन किया। 
 

हरियाणा में बढ़ता ही जा रहा है 'कोरोना का अत्याचार', इस जिले पर पड़ रही सबसे ज्यादा मार
 वैसे तो कोरोना वायरस का संक्रमण हरियाणा के लगभग सभी जिलों में फैला हुआ है। अब तक हर जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन इस समय कोरोना की मार सबसे ज्यादा गुुरुग्राम जिले पर पड़ी है।
 

फंदे पर लटका मिला बेंगलुुरु से लौटे युवक का शव, बीते दिन ही करवाया था कोरोना टेस्ट
मसूदपुर गांव के तलाब पर बेंगलुरु से लौटे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने 40 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सूचना मिलते ही गांव में पहुंची व स्वास्थ्य विभाग...
 

लाॅकडाउन के बीच जू से आई अच्छी खबर, साक्षी ने 3 शावकों को दिया जन्म
काेराेना महामारी के कारण लगे लाॅकडाउन के बीच कुरुक्षेत्र के पिपली जू से अच्छी खबर आई है। यहां जू में शेरनी साक्षी ने 3 शावकों को जन्म दिया, जिनमें से दो शावक स्वस्थ हैं, जबकि एक ने कमजोरी से दम ताेड़ दिया। 
 

हरियाणा में कोरोना के कारण 20वीं मौत, 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कल ही आई थी पॉजिटिव ​​​​​​​
हरियाणा के सोनीपत में कोरोना वायरस के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सामने आए 19 केस में ये बुजुर्ग महिला भी शामिल थी। गनौर के खेड़ी गुजर गांव की निवासी 55 वर्षीय ओमवती पिछले कुछ समय से टी.बी की बीमारी से जूझ रही थी।
 

कोरोना वायरस संक्रमित युवक की पीजीआई में मौत, साथ में थी ये बीमारी
हरियाणा में कोरोना वायरस के कारण अबतक 21 मौतें हो चुकी हैं। जींद जिले के नरवाना में रहने वाले कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत रोहतक पीजीआई में हुई है। नरवाना उपमंडल के गांव सिंगवाल का निवासी कर्मवीर फरीदाबाद में रहता था...
 

पुलिस ने धर दबोचा नटवरवाल, नकली थानेदार बनकर किया ये कांड (VIDEO)
कुरूक्षेत्र में नकली थानेदार बने नटवरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने सतीश कुमार नाम के एक व्यक्ति को काबू किया जिसने खुद को रेलवे पुलिस अधिकारी  एक महिला की सोने की बालियां व नकदी लूट ली। 
 

प्रेम प्रसंग के चलते महिला के सिर में चोट मारकर हत्या, निजी स्कूल के कमरे में मिला शव
हतक शहर के सेक्टर 2 में स्थित एक निजी स्कूल में गुजरात की रहने वाली महिला के सिर पर चोट मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना पर अर्बन स्टेट थाना पुलिस व डीएसपी महेश कुमार मौके पर पहुंचे...
 

खेत में फांसी लगाकर किसान ने किया सुसाइड, इस वजह से था परेशान
कृषि प्रधान कहलाने वाले देश भारत में जितनी दुर्दशा किसान की होती है, उतनी शायद दुनिया के किसी अन्य देश में नहीं होती होगी। दुनियाभर के लोगों का पेट भरने वाला किसान कभी-कभी इतना निराश...

Edited By

vinod kumar