Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

9/30/2019 7:54:34 PM

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

हरियाणा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट में दो पहलवान, नौ महिलाओं सहित 78 उम्मीदवार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की टिकटों पर दो दिन की कश्मकश के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 78 उम्मीदवारों की टिकट का ऐलान कर दिया है। वहीं 12 सीटों से अभी पर्दा नहीं उठाया है। इस बार हरियाणा भाजपा ने चुनावी दंगल में दो नेशनल पहलवानों को उतारा है। 
 

बीजेपी विधायक की चेतावनी, कहा-पार्टी में राव इंद्रजीत की अनदेखी पड़ेगी महंगी
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बेटी के लिए टिकट मांग रहे मंत्री राव इंद्रजीत का गुरुग्राम के विधायक उमेश अग्रवाल ने समर्थन दिया है। उमेश अग्रवाल ने ट्वीट कर पार्टी हाईकमान को चेताया कि बीजेपी में राव इंद्रजीत की अनदेखी महंगी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अनदेखी के कारण बीजेपी को दक्षिण हरियाणा में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। 
 

कांग्रेस को छोड़कर किसी भी दल साथ गठबंधन कर सकता है अकाली दल: मलूका
पंजाब के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि हरियाणा में अकाली दल भाजपा गठबंधन के लिए तैयार थी लेकिन भाजपा ने नहीं किया। उन्होंने भाजपा से गठबंधन नहीं होने पर मलाल व्यक्त करते हुए कहा कि अब अकाली हरियाणा की क्षेत्रीय पार्टियों से मिलकर महा गठबंधन करेगी और इसका फैसला 2 - 3 दिन में कर दिया जाएगा।
 

राजनीतिक दलों से किनारा कर चुके पूर्व विधायक मांगेराम गुप्ता जजपा में शामिल
हरियाणा की सियासत में वरिष्ठ नेता मांगेराम गुप्ता जिन्होंने राजनीतिक दलों से किनारा कर लिया था, वहीं अब विधानसभा चुनाव के चलते एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। जींद से 4 बार विधायक रह चुके मांगे राम गुप्ता ने आज सिरसा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा को ज्वाईन किया है।
 

विस चुनाव से पहले बीजेपी को लगा झटका, नरवाना नगर परिषद प्रधान व उपप्रधान की कुर्सी गई
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी काे झटका लगा है। नरवाना नगर परिषद के प्रधान और उप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। नगर परिषद में एसडीएम जयदीप की अध्यक्षता में प्रस्ताव के पक्ष में 16 पार्षदों ने मत डाला। जबकि 7 पार्षदों ने अपने मत का प्रयोग नही किया। 
 

कांग्रेस व भाजपा के राज में किसी को नहीं हुआ कोई लाभ : ओपी चौटाला
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को घोषणाएं पूरी न करने पर घेरा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पदभार संभालने के बाद में यह घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री की विंडों पर जो कोई दरख्वास्त देगा उसे पूरा किया जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित आवास पर बनी विंडों अब बंद हो गई है।
 

लोसुपा व अकाली दल का हो सकता है गठबंधन: सैनी, भाजपा के 75 पार के नारे को बताया सही
 
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि मौजूदा विस चुनाव हरियाणा में लोसपा व अकाली दल मिलकर लड़ सकते हैं। इसके साथ ही सैनी ने भाजपा के 75 पार के नारे को भी सही बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है कि इस चुनाव में उनकी या तो सात सीटें आने वाली है या फिर पांच
 

बदमाशों ने गुप्तीधाम के सुरक्षा कर्मी को बनाया बंधक, छुड़ाने आए रसोईए की हत्या
सोनीपत में हत्याओं की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला सोनीपत के नेशनल हाईवे पर स्थित गुप्तीधाम से सामने आया है। जहां पर बदमाशों ने एक रसोईया को लाठी-डंडों से पीटकर और चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
 

चुनाव आयोग का अनूठी मुहिम- विदेशी कलाकारों ने मतदान के प्रति किया जागरूक
हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम लोग ज्यादा से ज्यादा मतदान करें, इसके लिए चुनाव आयोग नित नए प्रयोग कर रहा है। रविवार को रोहतक में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विदेशी कलाकारों का सहारा लिया।
 

महिला को अकेली देखकर युवक ने बन्दूक की नोक पर किया दुष्कर्म
फिरोजपुर थानाअंतर्गत एक गांव में रिश्तेदारी में आए एक युवक ने अकेली महिला को देखकर बन्दूक की नोक पर जबरन दुष्कर्म किया। यह मामला 14 सितम्बर का बताया जा रहा है। महिला की ओर से शुक्रवार शाम को दी शिकायत पर झिरका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बन्दूक की नोंक...

​​​​​​​
 

Shivam