Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

1/31/2019 8:41:43 PM

डेस्क: हरियाणा में आज जींद उपचुनाव को नतीजे आए जिसमें भाजपा की जीत हुई। वहीं भाजपा की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई, तो विज ने कांग्रेस को घेरते हुए सुरजेवाला को कोयले की संज्ञा दी, वहीं नवीन जयहिंद ने जेजेपी का हार का आरोप कांग्रेस और भाजपा पर लगाया। इस चुनाव में 21 में से 15 उम्मीदवार ऐसे निकले जो नोटा से हार गए। वहीं दूसरी ओर रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है, दूसरी घटना में दो भाईयों पर चाकू से हमला हो गया। बल्लभगढ़ प्रशासन ने पीला पंजा चल ाया। वहीं कूड़ेदान में चार माह भू्रण बरामद किया गया है। पढें आज की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के  इस न्यूज बुलेटिन में-

जींद उपचुनाव: भाजपा ने 12935 वोटों से दर्ज की जीत, जेजेपी दूसरे नंबर पर
हरियाणा के विधानसभा जींद की सीट पर हुए उप चुनाव की मतगणना तीन बजे पूरी हुई। 13 राउंड में होने वाली मतगणना में भाजपा को विजय हासिल हुई। जींद उपचुनाव का रण भाजपा ने 12248 वोटों से जीत लिया। भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण मिड्डा को 49229 वोट पड़े वहीं जजपा के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने 37681 वोट हासिल किए। 



जींद उपचुनाव में चौटाला व हुड्डा ने जेल जाने के डर से भाजपा को जितवाया: जयहिंद
हरियाणा के जींद विधानसभा सीट में रूझानों में हो रही भाजपा की जीत पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयहिंद ने इसे मिलीभगत बताया। जयहिंद ने ट्वीट में लिखते हुए आरोप लगाया कि जींद उपचुनाव मेंपूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, सीएम मनोहर व इवीएम ने मिलकर भाजपा को जीत दर्ज करवाई है।

21 में से 15 प्रत्याशी नोटा से हारे, लोसपा ने इनेलो को बुरी तरह रौंदा
बीते सोमवार को हुए जींद उपचुनाव की फाईनल प्रक्रिया आज पूरी हुई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा ने जीत हासिल की। दिग्विजय चौटाला दूसरे, रणदीप सिंह सुरजेवाला तीसरे पायदान पर रहे। वहीं चौथे पायदान पर लोसपा के उम्मीदवार विनोद आश्रि रहे जिन्होंने इनेलो को काफी पीछे छोड़ दिया या यूं माने पारिवारिक कलह का दंश झेलकर इनेलो खुद ही पीछे रह गई।



जींद में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी व सीएम खट्टर ने दी बधाई
हरियाणा में विधानसभा की जींद सीट पर हुए उपचुनाव पर भाजपा की जीत की बधाई पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी। बधाई संदेश में पीएम मोदी ने लिखा कि मैं हरियाणा भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए जींद के लोगों का धन्यवाद करता हूं। यह एक ऐसी सीट है जहां पार्टी पहले कभी नहीं जीती है। 

राहुल गांधी ने सुरजेवाला को हीरा समझा था कोयला निकला: विज
हरियाणा की विधानसभा जींद सीट पर सोमवार को हुए चुनाव की मतगणना आज हुई, जिनके नतीजे आने पर जीत भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्ण मिड्ढा की हुई। जींद में भाजपा की जीत का जश्न पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। वहीं इस मुद्दे को लेकर पक्ष-विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर राहुल गांधी और कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला पर करारा तंज कसा है।



दुकान में घुसकर दो भाइयों पर चाकुओं से कई वार, घटना सीसीटीवी में कैद
देश में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सोनीपत के पटेल नगर से सामने आया है, जहां हथियारों से लैस सात बदमाशों ने दो भाइयों वार चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए। बताया जा रहा है कि दोनों भाई वैभव और अरुण किराने की दुकान चलाते है, बीतीरात भी दोनों भाई दुकान पर मौजूद थे, जहां पहुंचे बदमाश उनुपर टूट पड़े और चाकुओं से हमला कर दिया।

15 वर्षीय नाबालिग लड़की से मौसा कराता था मसाज तो बेटा करता था दुष्कर्म
मेवात जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म का आरोप मौसी के लड़के पर लगा है।  आरोपी करीब चार साल से पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। इतना ही नहीं पीड़िता के मौसा ने भी रिश्तों को तार -तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मौसा पर गुप्तांगों पर मसाज कराने का आरोप भी लगा है।



बल्लभगढ़ में अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, कई इमारतें धराशाई
बल्लभगढ़ में पिछले कई दिनों से चल रहे अवैध निर्णाणों पर आज नगर निगम ने पीला पंजा चला दिया। टीम ने अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए कई अवैध निर्माणों को धराशाई किया। हालाकि हैरानी वाली बात ये है कि जिस जगह पर धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा था वहां सरकारी जमीन होने का बोर्ड लगा था, लेकिन ये जमीन अचानक किस तरह निजी हो गई और किस यहां धड़ाधड़ कब्जे होना शुरु हो गए।

सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचला
प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला पलवल- सोहना मार्ग से सामने आया है। जहां बीती रात सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया गया है।



कूड़ेदान में मिला 4 माह का भ्रूण, मचा हड़कंप
सोनीपत के गन्नौर में शिव पार्क के सामने पड़े कूड़ेदान से भ्रूण मिलने के मामला सामने आया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब कूड़ा उठाने के लिए सफाईकर्मी ने कुड़ेदान को उपर उठाया। जैसे ही वे उसे पलटने लगा तो उसे  खून से सना कपड़ा व बोरी दिखाई दी। जब उसे खोला गया तो उसमें से लगभग चार माह का भ्रूण मिला।

 

Shivam