टिकट बेचने का आरोप, जनपथ पर तंवर समर्थकों का जोरदार हंगामा

10/2/2019 2:37:44 PM

डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर टिकट वितरण से पहले कांग्रेस में गुटबाजी शुरू हो गई है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस में टिकट बेचने का आरोप लगे हैं। इसको लेकर आज प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थकों ने सोनिया गांधी के घर के बाहर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया है। समर्थक जनपथ पर नारेबाजी कर रहे हैं।

तंवर का एक कथित ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे लोगों को दिल्ली पहुंचने की अपील कर रहे हैं। वायरल हो रहे ऑडियो में कहा जा रहा है कि साथियों से अनुरोध है कि मैं अशोक तंवर बोल रहा हूं। कुछ लोग कांग्रेस का नाश करने के लिए लगे हुए हैं। जल्दी से जल्दी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। अपने आप को भी बचाएं और पार्टी को भी बचाएं।  बता दें कि बीती शाम को भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सोनिया गांधी के आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। कांग्रेस में विरोध की ज्वाला भड़कती जा रही है। 

Shivam