हरियाणा के युवक ने सबसे छोटी गिटार बना इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में कराया नाम दर्ज

9/28/2018 9:18:48 AM

हांसी(विमल): सबसे छोटी गिटार बनाकर इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में 32वीं बार रिकार्ड दर्ज करवाकर जतिन्द्रपाल सिंह ने एक कीर्तिमान बनाया है। सूक्ष्म कला कृतियों के जादूगर सरदार जतिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मात्र डेढ़ इंच साइज का गिटार जिसे बड़े गिटार की तरह बजाया जा सकता है।

इस छोटी गिटार को लकड़ी से बनाया गया है। इसे बनाने में 5 घंटे का समय लगा। यह सब कुछ उन्होंने नंगी आंखों से बनाया है। जिसको दर्ज करने के लिए उन्होंने इंडिया बुक आफ रिकार्डस में भेजा था। उन्होंने बताया कि अब उनकी तरफ से लैटर आया है, जिसमें रिकार्ड दर्ज करने की पुष्टि की गई। जतिन्द्रपाल सिंह का सूक्ष्म चित्रकारी कलाकृतियों में यह उनका 32वां रिकार्ड दर्ज है।

वह अभी तक 60-70 सूक्ष्म कलाकृतियां बना चुके हैं। सूक्ष्म कला में महारत हासिल करने वाले सरदार जतिन्द्रपाल सिंह की इच्छा है कि वह अपने द्वारा बनाए गए सूक्ष्म कला के नायाब कला की प्रदर्शनी लगाना चाहते है। परंतु आर्थिक कारणों से लगा नहीं पा रहे है। 

Rakhi Yadav