Haryana में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, Cold Day का टूटा रिकॉर्ड...जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

1/10/2024 8:21:36 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में लगातार 16 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड ने कोल्ड-डे का 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिन के अधिकतम तापमान में 6 से 7 डिग्री की गिरावट देखी गई है। अधिकतर जिले ऐसे रहे, जहां धूप नहीं निकली। कोहरे के साथ पड़ने वाली ओस की फुहार ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक-दो दिन में कोहरे में कमी आएगी, लेकिन बर्फीली हवाएं खूब कंपकंपी छुटाएगी।



दिन- रात के पारे में काफी कम अंतर 

हरियाणा में दिन और रात के तापमान का अंतर काफी कम रह गया है। उत्तर हरियाणा के शहरों में अंबाला में दिन और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस का अंतर है। यही स्थिति दक्षिण हरियाणा में भी बनी हुई है। मंगलवार को अंबाला में दिन का तापमान 9.5 डिग्री और न्यूनतम 6.4 डिग्री, हिसार में क्रमशः 12 व 9.2 डिग्री, करनाल में 10.6 व 7.2, महेंद्रगढ़ में 14 व 6 डिग्री, रोहतक में 12.2 व 8.8 डिग्री, भिवानी में 11.7 व 7.2 डिग्री, पंचकूला में 10.7 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। 



कोहरे के साथ पड़ रही ओस की फुहार

पिछले 10 दिनों से धुंध छाई हुई है। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश व दक्षिणी उत्तर प्रदेश कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। लगातार नमी बढ़ने से कोहरे के घनत्व में फिर से बढ़ोतरी भी हुई है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana