जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की रिकवरी में आई तेजी, एक्टिव केस बचे 5

8/27/2021 11:35:50 AM

कुरुक्षेत्र : जिले में कोरोना पाजिटिव मरीजों की रिकवरी में तेजी आ गई है। अब सिर्फ पांच एक्टिव केस बचे हैं। अब तक 21763 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। रिकवरी रेट 98.37 पर  पहुंच गया है। 

डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटीपीसीआर और रेपिड एंटिजन के 1554 सैंपल लिए गए हैं। वीरवार को कोई भी कोविड पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। अब तक 22124 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें 21763 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना पाजिटिव 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana