हरियाणा लोक सेवा आयोग में 256 पदों की भर्ती, जानिए क्या है योग्यता और कैसे करें आवेदन

1/15/2021 6:23:20 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हरियाणा सिविल सेवा (ज्युडिसियल ब्रांच) में 256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। इस भर्ती में जनरल कैटेगरी के लिए 156, एससी- 40, बीसी-ए- 21, बीसी-बी- 11, ईडब्ल्यूएस- 11 पद आरक्षित हैं। वहीं 17 अन्य पद हैं। यह भर्ती सिविल जज  (जूनियर डिविजन) पद के निकाली गई है।


योग्यता: इस भर्ती की परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी के पास कानून विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। 

आयु व आवेदन: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2021 है। इच्छुक व्यक्ति यहां क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के बारे पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Shivam