प्रदेश में जल्द होगी 4500 स्पेशल पुलिस अफसरों की भर्ती

2/13/2019 11:08:52 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): प्रदेश में 4500 स्पेशल पुलिस ऑफिसर जल्द नियुक्त किए जाएंगे। इस बात की जानकारी हरियाणा के डीजीपी की ओर से ये पत्र जारी करके दी गई है।  ये 4500 स्पेशल पुलिस ऑफिसर प्रदेश के 23 जिलों में तैनात होंगे। हर जिले में कितने कितने स्पेशल पुलिस ऑफिसर अलॉट किये जायेंगे, ये भी पत्र में लिखा है। हालाकि इस भर्ती में वहीं लोगों को चयनित किया जाएगा जो आर्मी जा फिर सेंट्रल आर्मड पुलिस फोर्स (CAPF) में कार्यरत रह चुके हैं। 

हरियाणा के सभी जिलों में रखे जाने वाले इन स्पेशल पुलिस अफसरों को 18000 रूपए हर महीने मेहनताना दिया जायेगा। दरअसल पुलिस डिपार्टमेंट में पुलिस कर्मचारियों की कमी है। हालांकि प्रदेश में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के दो बड़े शहरों में 500-500 स्पेशल पुलिस ऑफिसर तैनात किए जायेंगे जिनमें गुरूग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं। इसके अलावा शहरों के हिसाब से पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 

 

Deepak Paul