जनवरी में होगी पांच हजार पुलिस जवानों की भर्ती

12/3/2017 2:37:34 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा प्रदेश में पुलिस कर्मियों की कमी को पूरा करने के लिए इसी महीने में 5 हजार पुलिस जवानों की भर्ती की जाएगी। जिनमें से 1 हजार पद महिला कर्मियों के लिए आरक्षित हैं। पुलिस महकमे में 12 हजार जवानों की कमी को पूरा करने के लिए डीजीपी बीएस संधु ने भर्ती की घोषणा है।  बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में साइक्लोथोन के समापन समारोह में डीजीपी बीएस संधु ने यह जानकारी दी।

काबिल जवान रखें दिमाग दुरुस्त
डीजीपी बीएस संधु ने युवाओं को सचेत करते हुए बोले कि, युवा भर्ती के लिए तैयार रहें। वे सेहत के साथ दिमाग को भी दुरुस्त रखें। इसकी जरूरत भर्ती की लिखित परीक्षा में पड़ेगी, इस परीक्षा में साक्षात्कार नहीं होगा।



भर्ती परीक्षा के लिए क्या होंगे नियम व योग्यताएं
डीजीपी ने भर्ती परीक्षा के लिए नियम व योग्ताओं को सार्वजनिक करते हुए बताया कि, 350 सब इंस्पेक्टर 66 सहायक सब इंस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी। इसमेंं भर्ती में होने वाली लिखित परीक्षा 80 अंकों की होगी। व 12 मिनट में ढाई किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके बाद ही उम्मीदवारों की शारीरिक योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।

पुलिस विभाग के लिए 600 नए वाहन
पुलिस विभाग की कार्यशैली में तेजी लाने के लिए प्रदेश भर के लिए 600 नए वाहन खरीदे जा रहे हैं। इन वाहनों के आने से पुलिस के जवानों को राहत मिलेगी। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के हर थाने को दो वाहन दिए जाएंगे। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न जिलों में 300 मित्र कक्ष बनाए जाएंगे। यहां प्रदेश के पिछले 70 सालों के इतिहास में पहली बार पुलिस कर्मचारी लोगों से मित्रवत व्यवहार करते नजर आएंगे।