प्रदेश में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में जल्द होगी भर्ती: कंवरपाल गुर्जर

12/25/2022 5:34:43 PM

यमुनानगर(सुमित): हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में जल्द भर्ती किया जाएगा। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करके स्कूलों का सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को स्कूली शिक्षा मिले। इसके लिए सभी स्कूलों को पत्र जारी कर 25 लाख की डिमांड भेजने के लिए कहा गया है।

शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नॉन परफार्मिंग वाले बयान पर हुड्डा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया न कि हुड्डा सरकार की तरह भेदभाव किया। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि इस यात्रा से कोई फायदा नहीं होने वाला है। बल्कि केवल नुकसान ही होगा।

उन्होंने  कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले 8 साल में हरियाणा में बहुत विकास करवाया है। हरियाणा में कॉलेजों की संख्या को बढ़ाया गया। पिछले 8 साल में 71 कॉलेज खोले गए है। कांग्रेस की सरकार के तुलना में दोगुना डॉक्टर की भर्ती हुई है। हर क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने विकास किया है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)          

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma