कई जगह से निजी डॉक्टरों ने किया रेफर, सरकारी अस्पताल में मां बनी विश्व की पहली दिव्यांग पर्वतारोही

11/9/2022 11:37:28 PM

फरीदाबाद(अनिल):  विश्व की पहली दिव्यांग पर्वतारोही पद्मश्री डॉ. अरुणिमा सिन्हा ने सरकारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। बता दें कि यूपी से लेकर दिल्ली और फरीदाबाद के बड़े अस्पतालों ने अरुणिमा की हाई रिस्क प्रेगनेंसी केस बताकर नार्मल डिलीवरी कराने से इंकार कर दिया था, लेकिन बादशाह खान अस्पताल की सीनियर गायनोलॉजिस्ट डॉ. पूर्निता अहलावत और डॉ. अरुणा गोयल ने माउंटेनर उसका नॉर्मल डिलीवरी कराई। फिलहाल मां-बेटे दोनों स्वस्थ्य हैं।

 

सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का अरुणिमा ने किया धन्यवाद

 

माँ बनकर अरुणिमा बेहद खुश हैं और नॉर्मल डिलीवरी करवाने के लिए सिविल अस्पताल बादशाह खान की डॉक्टर अरुणा गोयल ,डॉक्टर प्रोनिता अहलावत के साथ पूरे स्टाफ का धन्यवाद किया। अरुणिमा सिन्हा ने बताया कि अब वह जल्द ही वह अपने नए मिशन नार्थ व साउथ पोल फतह करने की तैयारी में जुटेंगी।

 

2011 में बदमाशों ने ट्रेन से फेंका था

 

अरुणिमा के पति ने बताया कि वह  पहले बॉलीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी थी जो 7 बार नेशनल जीत चुकी थीं वह 11 अप्रैल 2011 को वह लखनऊ से दिल्ली पदमावत एक्सप्रेस से सशस्त्र बल में भर्ती के लिए परीक्षा देने आ रही थी। इस दौरान वह जनरल कोच में बैठी थी। रात में बरेली के पास कुछ बदमाश सवार हुए और लूटपाट शुरू कर दी। अरुणिमा ने सोने की चैन पहन रखी थी। बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया तो इन्होंने विरोध किया। बदमाशों ने इन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। लंबे संघर्षों के बाद उन्होंने 21 मई 2013 को वह माउंट एवरेस्ट फतह करने में कामयाब हो गई।माउंटेनर अरुणिमा ने बताया कि उनकी शादी जून 2018 में हुई थी। इनके पति गौरव सिंह नेशनल शूटर हैं।

 

मोदी के आने से सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं दुरुस्त हुई: अरुणिमा

 

डॉक्टर अरुणिमा सिन्हा ने  सिविल अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के बाद सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि अस्पताल में मिलने वाली सभी सुविधाएं निजी अस्पताल जैसी है लोगों की सिविल अस्पताल की लेकर नजरिया सही नहीं रहता लेकिन सरकारी अस्पताल और उसमें मिलने वाली सेवाएं निजी अस्पतालों से कहीं बेहतर है। वहीं अरुणिमा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश में स्वास्थ्य और स्पोर्ट्स में बहुत बदलाव हुए हैं। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma