प्रतिकूल मौसम में क्या टिक पाएंगे किसान ?, खनौरी रवानगी से पहले बोले पंढेर- मांगों को लेकर अड़ियल हैं किसान

2/19/2024 3:31:06 PM

अंबाला(अमन कपूर): किसान आंदोलन 2.0 का आज यानि सोमवार को 7वां दिन है। शम्भू बार्डर पर किसान डटे हुए हैं। हलांकि कल की बैठक के बाद माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। अब तक इस आंदोलन में 2 किसानों और एक जीआरपी एएसआई की मौत हो चुकी है। वहीं चौथे दौर की वार्त में बात सिरे नहीं चढ़ सकी। किसानों ने केंद्रीय मंत्रियों के प्रस्ताव पर बातचीत के लिए समय मांगा है। 

किसान मांगों को लेकर अड़ियल

इस दौरान किसान ने सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि खनौरी बॉर्डर पर लीडरशिप जा रही है। किसानों की शहीदी को लेकर बाचतीत करेंगे। हलांकि आंदोलन खत्म होगा या चलेगा इस पर भी उन्होंने इशारे में बहुत कुछ कहने की कोशिश की है। पंढेर ने कहा किसान अपनी मांगों को लेकर अड़ियल हैं। अगर 21 तक हल नहीं निकला तो वे दिल्ली कूच करेंगे।

शंभू बॉर्डर पर बनी शांतिपूर्ण माहौल

शम्भू बार्डर की स्थित को लेकर बात करें तो वहां अभी स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और किसान शांति से जमे हुए है। युवाओं को किसानों ने शांति से मसले के हल का इंतजार करने को कहा है। जिसके चलते शम्भू बार्डर पर शांति बनी हुई है। वहीं किसान नेता खुद हालातों पर नजर रख रहे हैं। सरवन सिंह पंढेर ने कहा किसान अपनी मांगों को लेकर अड़ियल है। अगर 21 तक हल नही निकला तो वे दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने  बताया खनोरी बार्डर पर किसान की शहीदी को लेकर सरकार से बातचीत की जाएगी।

लीडरशिप के आदेश का इंतजार

शम्भू बार्डर पर मौजूद किसान भी वार्ता से मसले का हल चाहते हैं। उनका कहना है कि सरकार से बातचीत चल रही है। उनके नेता जिस तरह के आदेश देंगे वो उस तरह से करेंगे। उन्होंने कहा सरकार को अपने वायदों को पूरा करना चाहिए।

किसानों के अनुकूल नहीं मौसम

वहीं बता दें कि आज हरियाणा सहित पंजाब में मौसम ठीक नहीं है। जिसके कारण शंभू बॉर्डर पर भीड़ कम हुई है। ज्यादातर किसान अपनी ट्रैक्टर की ट्रालियों में आराम कर रहे हैं। हरियाणा और पंजाब तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं तेज हवाएं भी चल रहीं हैं, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे आंदोलन के अनुकूल मौसम भी नजर नहीं आ रहा है, लेकिन किसानों में दिल्ली जाने को लेकर पूरा जोश देखा जा रहा है। हलांकि अंतिम फैसला किसान नेताओं को ही लेना है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal