पंजाब केसरी ग्रुप पर GST की रेड को लेकर बोले राव नरेंद्र, मीडिया को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही पंजाब की आप सरकार
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 09:05 PM (IST)
नारनौल (भालेंद्र यादव) : पंजाब केसरी के परिसर और प्रेस पर पंजाब सरकार के GST विभाग की रेड को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राव नरेंद्र ने कहा कि लुधियाना और जालंधर में @punjabkesari के दफ्तरों पर आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कराए गए GST छापों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह मीडिया को डराने-धमकाने की स्पष्ट कोशिश है और प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।@AAPPunjab को अपनी नाकामियों को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए, न कि सच दिखाने वाले संदेशवाहक को निशाना बनाने पर।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार अपने तानाशाही रवैये के चलते पंजाब केसरी पत्र समूह के परिसरों पर रेड कर प्रैस की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, जोकि बिल्कुल उचित नहीं है। इसी के चलते आज एक बार फिर GST विभाग ने पंजाब केसरी पत्र समूह के परिसरों पर रेड की है, जिसकी हर तरफ आलोचना हो रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)