रिश्ते शर्मसार, सरपंच ने छोटे भाई की पत्नी से किया दुष्कर्म(Video)

12/24/2017 3:36:01 PM

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती):पिछले कई दिनों से जिले में ही नहीं प्रदेश में भी नजर डाले तो एक के बाद एक दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे है। एेसा ही एक मामला रेवाड़ी जिले के गोठड़ा से प्रकाश में आया है। जहां गांव के सरपंच ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी को घर में अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद से ही आरोपी मौके से फरार है।

हालांकि पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। एेसे मामले लगातार भड़ने पर भी सरकार महिला सुरक्षा की दुहाई देती नहीं थक रही। लेकिन जिला रेवाड़ी की ही बात करें तो एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन से ज्यादा दुष्कर्म के मामले दर्ज हो चुके हैं। बढ़ते आंकड़ों को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की बहन बेटियां पूरी तरह से महफ़ूज नहीं है।