दहेज नहीं मिला तो दरिंदे के हवाले कर दी अपनी ही पत्नी, रिश्तेदार से करवाया रेप

5/29/2017 3:32:00 PM

पलवल (दिनेश कुमार):शादी में उम्र भर का साथ निभाने का वादा करने वाले एक दूल्हे की शर्मनाक करतूत सामने आया है। दरअसल, शादी में दहेज न मिलने पर दूल्हे ने अपनी पत्नी को खुद के जीजा व अन्य रिश्तेदारों के हवाले कर दिया और उसकी इज्जत को तार-तार कर दिया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित बहू करीब 6 दिनों बाद अपने मायके पहुंची। लडकी ने अपने परिजनों को आपबीती बताई।

परिजनों का आरोप है कि लड़की की शादी के बाद दहेज के लिए उसके साथ खूब मारपिटाई की गई। उसकी इज्जत तार-तार करने के लिए लड़के ने अपने जीजा व अन्य रिश्तेदारों के हवाले कर दिया। उनका कहना है कि लड़की के साथ गैंगरेप किया गया,  जिससे उसकी हालत नाजुक बन गई। अस्पताल में लड़की का उपचार चल रहा है। फिलहाल पलवल की बहीन थाना पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मारपीट व गैंगरेप का मुकद्दमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बचे हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शादी में खूब दान दहेज दिया गया था। उसके साथ उन्होंने 2 लाख रुपए नगद के साथ-साथ बोलैरों गाड़ी की मांग की।