भिवानी: समारोह में आए रिश्तेदारों ने बंदूक से की फायरिंग, 1 युवक जख्मी

12/1/2023 10:55:49 AM

भिवानी: गांव ढाबढाणी में एक परिवार में बच्चे के जन्म पर दशोटन समारोह में आए रिश्तेदारों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक छर्रे लगने से घायल हो गया।  घायल युवक को रात को ही भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

जूई कलां पुलिस को दिए बयान में गांव ढाबढाणी निवासी रवि (30) ने बताया कि उनके गांव में अशोक के परिवार में बच्चे के जन्म पर बुधवार रात को दशोटन समारोह का आयोजन किया गया था। वह भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। देर रात को जब वह अशोक के घर पर थे कि इसी दौरान कार्यक्रम में अशोक के रिश्तेदार राकेश व उसके साथ आए दो अन्य लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से कई हवाई फायरिंग की। इस दौरान फायरिंग करते समय गोली के कुछ छर्रे उसके पैर में जा लगे।  

Content Writer

Isha