रिश्तेदार ही निकले ''आस्तीन का सांप'', घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, वारदात CCTV में कैद

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 03:12 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के एसजीएम नगर इलाके से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। यहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हमला करने वाले युवक के ही रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है लेकिन पुलिस ने अभी तक घटना के संबंध में मामला दर्ज नहीं किया है। 

जानकारी के अनुसार सीसीटीवी में दिखाई दे रहा झगड़ा एसडीएम नगर से सामने आया है। बताया जा रहा है कि एसजीएम नगर में नशे की हालत में करीब आधा दर्जन लोग घर में घुस आए और अपने ही मौसी के लड़के के साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मारपीट का सीसीटीवी वीडियो वायरल

PunjabKesari

वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को घेरकर बदमाश बेरहमी से पीट रहे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल इस पूरे मामले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static