रिलायंस जियो ने "स्वच्छता ही सेवा" आंदोलन को दिया समर्थन

10/1/2018 8:18:40 PM

चंडीगढ़/मोहाली: "स्वच्छता ही सेवा" आंदोलन जिसका लक्ष्य स्वच्छता के प्रति अधिक सार्वजनिक भागीदारी पैदा करना है, को समर्थन देते हुए रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने हरियाणा भर में सफाई अभियान चलाया हुआ है। हरियाणा में जियो कर्मचारी कई जगहों पर सफाई अभियान चला रहे हैं। चाहे वो अपने कार्यालय के आसपास का क्षेत्र हो, पार्क हो, स्कूल का परिसर हो, या नहर का किनारा हो। इस अभियान को रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने हरियाणा में 28 सितंबर को शुरू किया था और यह अक्टूबर 2 तक जारी रहेगा।



जियो हरियाणा के मुख्य कार्यालय के कर्मचारियों ने मोहाली के एक पार्क को साफ किया। "स्वच्छता ही सेवा" अभियान, जो स्वच्छ भारत मिशन की चौथी सालगिरह जो कि 2 अक्टूबर, 2018 को है, के उपलक्ष्य में चलाया गया है।  "स्वच्छता ही सेवा" अभियान का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए विभिन्न तिमाहियों के लोगों को एक साथ लाना है।



रेवाड़ी में रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने अपने कार्यालय के बाहर के क्षेत्र में एक स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही उन्होंने एक शहीदी समारक को भी साफ किया और एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित किया। हिसार और रोहतक में भी जियो कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिसमें क्रमश: नहर के किनारे की सफाई की गई और एक सरकारी स्कूल के परिसर को साफ़ किया गया। गन्नौर में कर्मचारियों ने एक पार्क की सफाई की और अपने कार्यालय के आसपास भी सफाई की।

 

Shivam