सब्जियों के दाम गिरने से गृहणियों को राहत, जानें दामों में कितनी आई गिरावट

12/28/2020 12:48:55 PM

गुड़गांव (ब्यूरो) : कड़ाके की ठंड से राहत की बात यह है कि रोजमार्रा की जरुरतें सब्जी के दामों में कमी आई है। आलू, प्याज, टमाटर से लेकर पत्ते वाली सब्जियों के दामों में गिरावट दर्ज होने से मध्यम व निम्नवर्गीय परिवार वालों को विशेष तौर पर राहत मिली है। सब्जी के दामों में करीब दो सप्ताह के दौरान धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की गई है। सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपए तक की गिरावट आई है।

आलू अब 20 रुपए किलो तो प्याज 30 रुपए किलो तक आसानी से मिल रहे है। कोरोना काल में घटती कमाई और बढ़ते खर्च से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है। करीब दो सप्ताह पगले सब्जिय़ों के दाम आसमान छू रहे थे। लेकिन अब धीरे-धीरे कीमतों में कमी आ रही है। 10 स 20 रुपए की सब्जी में कमी के कारण लोग पसंद के अनुसार सब्जी खरीद पा रहे है। खुदरा मंडी से लेकर गली में रेहड़ी पर बेचने आने वाले सब्जियों के दामों में कमी साफ देखी जा सकती है। अच्छे टमाटर भी 30 से 35 रुपए किलो होने के कारण अब आम लोगों के पहुंच में है। मंडी के जानकार बताते है कि अब अन्य जगहों से भी सब्जी के साथ नए आलू आ गए है। सब्जियों के दामों में कमी आने पर मंडी में भीड़ भी अधिक देखी जा सकती है।

 

 

 

 

 

Manisha rana