अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर : HSSC ने दिया क्लियर जवाब, किन्हें बनवाने होंगे नए सर्टिफिकेट?

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 02:17 PM (IST)

चडीगढ़ : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सर्टिफिकेट को लेकर सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। हाल ही में कई अभ्यर्थियों ने यह सवाल उठाया था कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद क्या वंचित अनुसूचित जाति (OSC) और अन्य अनुसूचित जाति (DSC) के सर्टिफिकेट दोबारा बनवाने जरूरी होंगे।

चेयरमैन ने साफ किया कि जिन अभ्यर्थियों के पास पहले से OSC और DSC के सर्टिफिकेट मौजूद हैं, उन्हें नए सर्टिफिकेट बनवाने की कोई आवश्यकता नहीं है। उनके पुराने सर्टिफिकेट पूरी तरह मान्य रहेंगे और भर्ती प्रक्रिया में स्वीकार किए जाएंगे।

PunjabKesari

हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन उम्मीदवारों के पास केवल अनुसूचित जाति (SC) का सर्टिफिकेट है, उन्हें OSC और DSC श्रेणी का लाभ लेने के लिए नए सर्टिफिकेट बनवाने होंगे। बिना इन विशेष सर्टिफिकेट के संबंधित श्रेणी का लाभ नहीं मिल सकेगा।

हिम्मत सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत नए सर्टिफिकेट बनवाने से बचें। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही प्रक्रिया पूरी करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static