राहत : लाइसेंस के लिए अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट जरूरी नहीं

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 10:22 AM (IST)

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : परिवहन आयुक्त ने एक आदेश जारी कर लाइसेंस बनवाने वालों को बड़ा तोहफा व राहत प्रदान की है। अब लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके पहले फरवरी माह में 21 दिन का प्रशिक्षण व सर्टिफिकेट अनिवार्य करने के आदेश जारी किए गए थे। सात माह बाद ही परिवहन आयुक्त ने पुराने आदेश वापिस लेकर वाहन चालकों को राहत प्रदान की है।

एसडीएम रविंद्र यादव के अनुसार केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के नियम 14 के तहत ट्रेनिंग स्कूल द्वारा जारी फॉर्म 5 में गैर परिवहन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण प्रमाणपत्र आवश्यक नहीं होगा। वहीं पुराने आदेश को तहत जिला परिवहन विभाग की ओर से 15 प्राइवेट मोटर ट्रेनिंग संस्थानों को अधिकृत किया हुआ था। हर जगह इनकी सूची चस्पा की गई थी। उद्देश्य था कि लाइसेंस बनवाने वाले लोग ट्रेनिंग लेकर गाड़ी लेकर सडक़ पर आए लेकिन यहां पर दूसरा ही खेल शुरू हो गया। ट्रेनिंग सर्टिफिकेट की ओट में पैसे का खेल शुरू हो गया और इसके चलते बहुत ही कम लोग ट्रेनिंग लेते लेकिन सर्टिफिकेट सभी के पास होता था। इस प्रकार की शिकायत आने के बाद परिवहन आयुक्त ने पुराना आदेश वापिस लेकर वाहन चालकों को राहत प्रदान की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static