स्थायी मान्यता के लिए प्राइवेट स्कूलों को राहत

2/17/2019 1:10:25 PM

रोहतक(दीपक): अस्थायी मान्यता लेकर काम चला रहे प्राइवेट स्कूलों को अब हरियाणा सरकार ने राहत देने का काम किया है। प्रदेशभर के 289 स्कूलों द्वारा स्थायी मान्यता के लिए लगाई अर्जी को स्वीकार कर लिया है और उन्हें एग्जिसिं्टग सूची में डाल दिया है। सरकार ने इस सूची को सार्वजनिक भी कर दिया है। एग्जिसिंटिंग सूची में शामिल होने से प्राइवेट स्कूलों की बरसों पुरानी समस्या का समाधान होता दिखाई दे रहा है। ज्ञात रहे कि भाजपा सरकार ने 31 मार्च 2007 से पहले के सबूतों के आधार पर हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों को स्थायी मान्यता के लिए फाइल लगाने का मौका दिया था। इस कड़ी में प्रदेश भर के 309 स्कूलों को 25 जून 2017 को लिस्ट में डाल दिया गया।

इसके बाद भी सैंकड़ों स्कूल मान्यता की फाइल लगाने से वंचित रह गए। इसके विरोध में हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की। सरकार ने संघ की मांग को मानते हुए फाइल लगाने की तिथि को बढ़ा दिया था जिसमें करीब 431 स्कूलों ने अपनी फाइल लगा दी। सरकार ने सभी स्कूलों की फाइलों पर विचार-विमर्श किया और उनमें से करीब 289 स्कूलों को एग्जिसिंटिंग सूची में डालकर जारी कर दिया। अब ये स्कूल 2007 से पहले के नियमानुसार स्थायी मान्यता ले सकेंगे। 

‘सिर्फ 289 स्कूलों को ही एग्जिसिंटिग सूची में शामिल किया’
हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र नांदल ने बताया कि अभी तो सिर्फ 289 स्कूलों को ही एग्जिसिं्टग सूची में शामिल किया गया है, जबकि सैकंड़ों स्कूल अभी भी वंचित रह गए है। सैंकड़ों स्कूल ऐसे भी है, जिनका रिकार्ड सरकार कह रही है कि उनके पास नहीं है। ऐसे स्कूलों को भी मान्यता के लिए मौका मिलना चाहिए। 


एग्जििस्टिंग सूची में किस जिले के कितने स्कूलों को किया शामिल 
जिला               स्कूल संख्या 
अम्बाला        01
भिवानी        18
दादरी        01
फरीदाबाद        09
फतेहाबाद        04
गुरूग्राम        21
हिसार        50
झज्जर        02
जींद        11
कैथल        08
करनाल        23
कुरुक्षेत्र        18
पलवल        05
पंचकुला        03
पानीपत        09
रेवाड़ी        29
रोहतक        11
सिरसा        20
सोनीपत        36
यमुनानगर        10

Deepak Paul