Kaithal से रेल यात्रा करने वालो को राहत, कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर शुरू कार्य हुआ पूरा

2/6/2024 9:55:45 AM

कैथल: कैथल से रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा समाचार है। रेलवे की ओर से गति बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर शुरू किया कार्य अब पूरा हो गया है। इसके तहत सोमवार को दिल्ली मंडल के अधिकारी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेलगाड़ी दौड़ाकर जांच की। रेलवे ने कुरुक्षेत्र नरवाना रेल मार्ग पर करीब 60 किलोमीटर तक ट्रैक बदला है। इसी कड़ी में दिल्ली मंडल के अधिकारी ट्रैक का निरीक्षण कर गति का ट्रायल ली। फिलहाल इस रेल मार्ग पर 60 से 65 प्रति किलोमीटर घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलती है। 

कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर इस समय पांच ट्रेनें संचालित की जा रही है। हालांकि कोरोनाकाल में इस ट्रैक पर सभी ट्रेनें बंद हो गई थी, जो करीब दो साल तक बंद रही। काफी समय तक केवल एक पैसेंजर ट्रेन ही चल पाई थी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेके अरोड़ा ने बताया कि चार साल पहले कुुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग की पटरी बदलने का काम शुरू हुआ था जो कि काफी महीने पहले पूरा हो चुका है। अब सोमवार को अधिकारी गति के जांच के तहत निरीक्षण किया।

Content Writer

Isha