हरियाणा : रेनू भाटिया ने प्रदेश के सभी जिलों के DC को लिखा पत्र, NGO के संबंध में मांगी जानकारी

3/30/2022 8:41:42 PM

पंचकूला (उमंग) : हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने प्रदेश के सभी जिलों के डीसी को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने जिलों में कार्य कर रही एनजीओ के संबंध में जानकारी मांगी।उन्होंने पत्र में जिले में रजिस्टर्ड एनजीओ की संख्या सहित उनके नाम फोन नंबर भी मांगे जो विशेष तौर पर महिलाओं के लिए काम कर रहे है। सभी एनजीओ के फंडिंग संबंधित भी जानकारी मांगी। बिना पंजीकृत एनजीओ की संख्या और सूची सहित एनजीओ पर हुई कानूनी कार्यवाहियों की भी जानकारी मांगी। 



(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana