गणतंत्र दिवस: सीएम खट्टर ने अंबाला में फहराया तिरंगा, मार्च पास्ट कर ली सलामी

1/26/2022 11:32:27 AM

हरियाणा (ब्यूरो) : गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) 1935 को हटाकर भारत का सविंधान लागू किया गया था। देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 



अंबाला (अमन कपूर) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंबाला में तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट कर सलामी ली। इस मौके पर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।



करनाल : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने करनाल में झंडा फहरा कर 73 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं हरियाणा में शहीदों को मिलने वाली सहायता के बारे में जानकारी दी।



पंचकूला (उमंग) : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला में ध्वज फहराया।  इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा परेड की सलामी ली।



यमुनानगर (सुमित) : यमुनानगर में कड़ाके की ठंड के बीच धूमधाम और हर्षोउल्लास से 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर जगाधरी पुलिस लाइन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने शहीदी स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया। 



कुरुक्षेत्र (रणदीप) : धर्मनगरी में जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया और देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को दी सलामी। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने शहीद स्मारक स्थल पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।



फरीदाबाद : फरीदाबाद में खेल मंत्री संदीप सिंह ने फहराया तिरंगा और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कोविड को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम सीमित रखे गए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana