सूर्यनगर शहर में फैली गंदगी, नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हुए निवासी

11/4/2019 12:31:53 PM

हिसार (संदीप) : वार्ड-10 के सूर्य नगर के हालात ऐसे हैं कि यहां के निवासी एक तरह से नरक की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। सूर्य नगर में लुधियाना रेल लाइन के लगते एरिया में गली नंबर 1 से लेकर गली नंबर 12-13 तक गंदगी फैली हुई है। जिसके कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। आधे से ज्यादा सूर्य नगर में में न तो सीवरेज व्यवस्था है, न ही पक्की गलियां हैं, पेयजल सप्लाई में बदबुदार पानी आता है। बरसात के दिनों में गलियां तलाब बन जाती हैं।

एरिया में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। रेलवे फाटक से लेकर जिंदल फाटक तक सभी स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। घरों से निकलने पानी गलियों में ही इकट्ठा होता है, क्योंकि पानी निकासी के प्रबंध भी जीरो हैं। नगर निगम की टीम यहां फॉगिग करने भी नहीं आती है।

एरिया वासियों ने बताया कि गंदगी के कारण यहां महामारी फैलने का भय बना हुआ है। लोगों ने कहा कि गंदगी के कारण हमारे बच्चे बीमार हो रहे हैं। 2019 के भारत में होते हुए  हम आज भी यहां नरक जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

Isha