मेयर चुनावों को लेकर मंत्री कंबोज ने जारी किया संकल्प पत्र

12/12/2018 7:58:53 PM

करनाल(केसी आर्या): करनाल में भाजपा ने निगम व मेयर चुनावों का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कर्ण देव कम्बोज व मंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पांच राज्यों में बीजेपी की हार पर कैबिनेट मंत्री कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि बीजेपी ने सभी जगह अच्छा प्रदर्शन किया है, बीजेपी वोट परसेंट बड़ा है, हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं।



करनाल निगम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा किया। कैबिनेट मंत्री कर्ण देव कम्बोज, मंत्री नायब सिंह सैनी ने मेयर चुनावों का संकल्प पत्र किया। संकल्प पत्र में कई तरह की उपलब्धियां गिनवाई गई है। कर्ण देव कम्बोज ने कहा सभी 5 जिलों में बीजेपी के उम्मीदवारों की जीत होगी।

कर्णदेव कम्बोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को देखते हुए करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मेयर समेत बीजेपी के सभी पार्षदों का सहयोग होगा। पूरे शहर की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी से लेस होगा।

Shivam