पूर्व फौजी ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी दिल को छू देने वाली बात

3/23/2021 7:07:49 PM

गोहाना (सुनील जिंदल): हरियाणा के गोहाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सेना से सेवानिवृत्त शख्स ने पहले अपनी पत्नी की बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार कर सुसाइड कर लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक का नाम जयवीर उम्र 42 साल व पत्नी मुकेश उम्र 40 साल है। मृतक जयवीर सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद गोहाना रेलवे स्टेशन में नौकरी कर रहा था।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने लिखा है कि मैं जयवीर अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं, वह बहुत अच्छी है उसे भी अपने साथ ले जा रहा हूं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

इस बारे बरोदा थाना पुलिस के प्रभारी बदन सिंह ने कहा कि  घटना की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। मृतक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले पत्नी को गोली मारी और फिर बाद में उसी बंदूक से खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

vinod kumar