कारगिल में ऑपरेशन सफेद सागर करने वाले ग्रुप कैप्टन के साथ गुड़गांव में पार्किंग स्टाफ ने की मारपीट, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 08:00 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-58 स्थित मैगन टावर में पार्किंग स्टाफ द्वारा भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में सेक्टर-65 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और आरोपित की पहचान किए जाने का दावा किया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर की रात सेक्टर-65 थाना पुलिस को एक व्यक्ति के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से जानकारी ली। पीड़ित की पहचान भारतीय सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी के रूप में हुई। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 सितंबर की रात सेक्टर-58 स्थित मैगन टावर के पार्किंग स्टाफ ने उनके साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static