दीवार पर सुसाइड नोट लिख रिटार्यड फौजी ने लगाया फंदा, पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों से था नाराज

10/14/2021 5:06:11 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के गांव हरसाना कलां में पूर्व सैनिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने अपनी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है। घर से आभूषण गायब हो जाने के बाद से परिवार में विवाद था। उसने पत्नी से मारपीट कर दी थी, जिसकी शिकायत पर उसको पुलिस ने पकड़ लिया था। उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार हरसाना कलां निवासी नरेश खेल विभाग के सेवानिवृत्त हैं। नरेश की एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी अविवाहित है। वह एक कंपनी में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करता था। उसका पांच-छह दिन पहले पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसके भाई की शिकायत थाने में की गई थी। वह जमानत कराकर आया था। वह 12 अक्तूबर को अपनी ससुराल हनुमान नगर गया था। वहां से वह रात को वापस लौटा था। उसने रात को शराब पी और दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली।  उन्होंने देखा तो उसके घर के दरवाजे खुले पड़े थे। वह घर में पहुंचे तो नरेश का शव रस्सी पर लटक रहा था। उसमें पत्नी, ससुर, सास व सालों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बीरेंद्र सिंह की शिकायत पर आत्महत्या को मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोनीपत के गांव हरसाना कला में घर में दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला है। मृतक नरेश के भाई ने भी उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों के कारण आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घर से आभूषण गायब होने को लेकर विवाद बताया गया है। नरेश फौज से रिटायर हो चुका है। 
 

Content Writer

Isha