गौरव यादव हत्या मामला: अवैध संबंधों के चलते दिया था वारदात को अंजाम

3/27/2020 8:48:49 PM

गुरुग्राम(माहित): गुरुग्राम में 19 मार्च को हुई गौरव यादव हत्या के मामले में चाैकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक के अपने ही दोस्त अमित सैनी की बीवी से अवैध संबंध थे और इसी को लेकर अमित कई दिनों से गौरव की हत्या की साजिश रच रहा था। 19 मार्च को रात तकरीबन 11 बजे सेक्टर 10 थाना क्षेत्र के गढ़ी इलाके में जैसे ही गौरव अपने ऑफिस से घर जाने को निकला, वैसे ही अमित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गोलियों से छलनी कर उसकी हत्या कर। इसके वह मौके से फरार हो गया था। जिसे गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। 

पुलिस की माने तो किसी टाइम अमित सैनी और मृतक गौरव यादव का बहुत गहरा याराना था। इसी का फायदा उठा गौरव यादव ने दोस्ती की पीठ में छुरा घोंप अपने दोस्त की बीवी के साथ न केवल अवैध संवंध बना डाले, बल्कि उसे डेढ़ साल तक भगा के कहीं और ले जा कर रहने लगा था। बस यही बात हत्यारोपी अमित सैनी को नागवार गुजरी और उसने गौरव यादव की हत्या की साजिश रच डाली।

वहीं मृतक गौरव पर भी आपराधिक मामले दर्ज थे। उसने फरुखनगर इलाके में क्रिकेट बुकी के घर पर पैसों के विवाद में 50 राउंड फायरिंग तक करवा दी थी। जिसमें गौरव जमानत पर जेल से बाहर आया था और गढ़ी इलाके में गौरव प्रॉपर्टी के नाम से ऑफिस खोल अपनी आपराधिक दुनियां को अंजाम देता आ रहा था। बहरहाल गुरुग्राम पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Edited By

vinod kumar