खुलासा: प्रेमी संग मिल पत्नी ने पति को सुलाया था मौत की नींद

1/17/2018 3:56:39 PM

सोनीपत(पवन राठी): यमराज से भी अपने पति के प्राण वापस लाने वाले देश में एक कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने नींद की गोली खिलाकर अगस्त के महिने में गला घोटकर हत्या को अंजाम दिया। जिसका पुलिस ने खुलासा कर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

खरखौदा के रहने वाले मैनपाल की उसकी पत्नी रवीना ने हत्या कर दी थी। रवीना पाक्स्मा जिला रोहतक की रहने वाली है। मृतक के भाई ने शक के चलते भाभी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब मामले की जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाला सच सामने आया।

दरअसल, रवीना के कमल निवासी थाना कला से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो एक दुसरे के साथ रहना चाहते थे। जिसके चलते उन्होंने मैनपाल को मारने का प्लान बनाया। पुलिस हिरासत में महिला के प्रेमी ने हत्या का सारा खुलासा किया। पत्नी ने पहले उसे नींद की गोलियां खिलाई, फिर गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को डबल नहर नाहरी के नजदीक फेंक दिया। पुलिस ने परिजनों को कड़ी कारवाई करने का आश्वासन दिया हैं।