पानीपत में महिला पर एसिड अटैक के आरोपी पर एक लाख का ईनाम : अनिल विज

11/6/2020 8:33:01 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पानीपत में महिला पर एसिड अटैक मामले में आरोपी पर 1 लाख का ईनाम रखा है। विज ने बताया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज पीड़ित महिला और पति को दिखाई गई, लेकिन उन्होंने भी आरोपी की पहचान नहीं की। विज ने कहा कि लव जेहाद मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा बनने से लेकर अब तक प्रदेश मे हुए लव जिहाद के सभी मामलों का खाका तैयार करने के आदेश पुलिस विभाग को दिए हैं।

बिहार चुनावों में वोटिंग मशीन और मीडिया पर टिप्पणी राहुल गांधी द्वारा टिप्पणी करने पर विज ने तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी को बच्चा करार दिया और कहा कि उसे अभी समझ नहीं है कि क्या सामान किसका होता है। विज ने कहा कि वोटिंग मशीन चुनाव आयोग की होती है और मीडिया स्वतंत्र है। राहुल गांधी कब क्या बोल दे कुछ पता नहीं लगता।

Manisha rana