बच्चों के जन्म के मामलों में रेवाड़ी 98.1 फीसदी के साथ पहले स्थान पर रहा

5/22/2018 9:10:28 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा का जिला रेवाड़ी प्रदेशभर के अस्पतालों में बच्चों के जन्म के मामलों में रेवाड़ी 98.1 फीसदी के साथ पहले स्थान पर रहा है। रेवाड़ी जिले में 100 में 98 बच्चों का जन्म अस्पतालों में हो रहा है। रेवाड़ी जिला में वर्ष 2017-18 में 16795 डिलीवरी संस्थागत हुई, जिनमें 7018 बच्चों का जन्म सरकारी अस्पतालों में तथा 9777 बच्चों का जन्म निजी अस्पतालों में हुआ। स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास है कि सरकारी संस्थाओं में प्रसव करवाने को अधिक से अधिक प्रेरित किया जाए। 

Rakhi Yadav